40 साल का यराना खत्म, येदियुरप्पा आज देगें इस्तीफा

 BS Yeddyurappa
बैंगलोर। लंबे समय से बागी तेवर अपनाये लेकिन भाजपा में अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ने वाले कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा आज पार्टी से इस्तीफा देंगे और अपना और भाजपा का चालीस साल पुराना नाता तोड़ देंगे। इस बारे में ऐलान वो पहले ही कर चुके हैं। वो भाजपा से अलग होकर एक नयी पार्टी बनाने जा रहे जिसकी घोषणा वो नौ दिसम्‍बर को करेंगे।

उनकी नई पार्टी का नाम 'कर्नाटक जनता पार्टी' होगा। हलचल यह भी है कि अगर कांग्रेस की ओर से उन्हें सहारा मिला तो वो कांग्रेस के साथ भी जा सकते हैं क्योंकि येदियुरप्पा जिस दिन अपना पार्टी का श्रीगणेश करने वाले हैं उसी दिन यूपीए सुप्रीमो सोनिया गांधी का जन्मदिन भी है। जिसके बारे में येदियुरप्पा ने कहा क यह महज संयोग है उसके अलावा कुछ नहीं।

लेकिन राजनीतिक सरगर्मियां कह रही है कि येदियुरप्पा के बागी तेवर उनसे कमल का साथ छुड़वाकर कांग्रेस के हाथ के साथ चलने को तैयार कर सकते हैं। क्योंकि पिछले कुछ अरसे से येदियुरप्पा को कमल नहीं हाथ की बातें और नीतियां अच्छी लग रही हैं।

मालूम हो कि यह बहस इसलिए भी तेज हो गयी है क्योंकि येदियुरप्पा पहले 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के जन्मदिन वाले दिन अपनी पार्टी लांच करने जा रहे थे लेकिन अचानक ही उन्होंने तारीख बदलकर 9 तारीख कर दी।

गौरतलब है कि जज और लोकायुक्त संतोष हेगड़े की रिपोर्ट पर येदियुरप्पा पर भूमि घोटाले का आरोप लगा था जिसके बाद पार्टी हाईकमान के कहने पर उन्हें सीएम पद छोड़ा था। उन्हें जेल की हवा भी खानी पड़ी थी लेकिन लगातार सीएम की कुर्सी पाने की जिद करने के बाद भी भाजपा ने उन्हे उनका पद नहीं लौटाया और उन्होंने नाराज होकर पार्टी छोड़ने का फैसला ले लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+