Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

लखनऊ: वर्कशाप में सिलेंडर फटा, वेल्डर के उड़े चीथड़े

Man killed in cylinder blast in Lucknow
लखनऊ। राजधानी के बाजारखाला इलाके में स्थित राज्य सेतु निगम के वर्कशाप में काम करते समय एक गैस सिलेण्डर फट गया जिससे वेल्डिंग कर रहे वेल्डर की दर्दनाक मौत हो गयी। सिलेण्डर का विस्फोट इतना जबरदस्त था कि वेल्डर के चीथड़े उड़ गए और उसके सिर धड़ से गायब हो गया तथा शरीर के कई टुकड़े इधर उधर बिखर गए। धमाके की आवाज सुनकर जब लोग पास पहुंचे तो वर्कशॉप का मंजर देखकर उनके रोंगटे खड़े हो गए। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फटे हुए सिलेण्डर को अपने कब्जे में ले लिया है।

ऐशबाग भूसा मण्डी रोड पर राज्य सेतु निगम का वर्कशाप है। बुधवार की सुबह सर्वाजनिक अवकाश के चलते ठेकेदार आयूब एंगिल की वेल्डिंग का काम करवा रहा था। सीतापुर के हरगांव निवासी 28 वर्षीय वेल्डर संजय वर्कशाप में वेल्डिगं का काम कर रहा था। उसी वक्त ऑक्सीजन के एक सिलेण्डर में जोरदार विस्फोट हुआ और धमाके के साथ सिलेण्डर फट गया।

विस्फोट इतना भयानक था कि वेल्डर संजय का चेहरा व उसके शरीर के हिस्से हवा में उड़ गए। लोगों को दूर तक सिलेण्डर के विस्फोट की आवाज सुनायी थी। छुट्टी होने की वजह से वर्कशाप में इक्कादुका लोग ही थे। सिलेण्डर फटते ही वह लोग मौके पर पहुंचे पर तब तक संजय दम तोड़ चुका था। लोगों ने देखा की संजय का सिर से अलग हो चुका था उसके हाथों के अगले हिस्से दूर गिरे हुए थे तथा धड़ एक किनारे पड़ा था।

इस दर्दनाक हादसे को देखकर लोगों के होश उड़ गए कुछ लोग तो इस नजारे को देख भी नहीं पाए। सूचना पाकर मौके पर सीओ बाजारखाला सर्वेश कुमार पहुंच गये। छानबीन के बाद पुलिस ने वेल्डर संजय के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और उसके परिवार को सूचित किया। पुलिस ने बताया कि पुलिस ने उस सिलेण्डर के टुकड़ों को अपने कब्जे में ले लिया है जिसके कारण यह हादसा हुआ। सिलेण्डर के टुकड़ों को जांच के लिए भेजा जायेगा। घटना की सूचना पाकर राज्य सेतु निगम के अधिकारी भी पहुंच गये। बताया जा रहा है कि वर्कशाप में सुरक्षा के मानकों की अनदेखी की जा रही थी जिस कारण ऐसा हुआ। पुलिस मामले में ठेकेदार आयूब के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कह रही है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+