अब राज ठाकरे के खिलाफ फेसबुक पोस्‍ट पर टीनेजर हिरासत में

Raj Thackeray
मुंबई। बाल ठाकरे के निधन के बाद मुंबई में बंद पर फेसबुक पोस्‍ट पर हुए बवाल का मामला अभी ठंडा पड़ा नहीं था कि अब राज ठाकरे के खिलाफ फेसबुक पोस्‍ट ने नया मुद्दा उठा दिया है। यह मामला भी पलघर का ही है। मुंबई पुलिस ने पलघर के एक टीनेजर को हिरासत में लिया है, क्‍योंकि उसने फेसबुक पर महाराष्‍ट्र नवनिर्माण सेना के मुखिया राज ठाकरे के खिलाफ अपशब्‍द लिखे थे।

पुलिस ने फिलहाल मामला दर्ज नहीं किया है या उसकी गिरफ्तारी नहीं की है। छात्र का दावा है कि उसका फेसबुक अकाउंट हैक कर लिया गया है और जिसने हैक किया है उसी ने ऐसा कमेंट पोस्‍ट किया है। पुलिस की साइबर क्राइम ब्रांच यह पता लगाने में जुटी है कि क्‍या वाकई में उसका अकाउंट हैक हुआ है या नहीं।

हम आपको बता दें कि पलघर में रहने वाली शहीन ढाढा को पुलिस ने तब गिरफ्तार कर लिया था जब उसने शिवसेना के खिलाफ मुंबई बंद के दौरान फेसबुक कमेंट किया था। उसके बाद पुलिस ने शाहीन और उसकी दोस्‍त को छोड़ दिया था। कोर्ट के आदेश पर महाराष्‍ट्र सरकार ने उन पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया जिन्‍होंने शाहीन को गिरफ्तार किया था।

इस वजह से शिवसेना में एक बार फिर उबाल हुआ और बुधवार को बंद का आह्वान कर दिया। आज का बंद सफल रहा। वहीं शाहीन और रीनू पर लगे चार्ज अभी खत्‍म नहीं हुए हैं। यानी उन पर मुकदमा अभी चल रहा है।

सवाल आपसे- क्‍या मुंबई पुलिस मनसे और शिवसेना से डरती है?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+