केजरीवाल ने किया सत्‍ता में आने पर जनलोकपाल बिल लाने का वादा

arvind-kejriwal
नई दिल्‍ली। साम‍ाजिक कार्यकर्ता से राजनेता बने अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि अगर लोगों ने उनकी पार्टी को समर्थन दिया और उनकी पार्टी सत्‍ता में आयी तो मात्र 15 दिनों में जनलोकपाल बिल लेकर आयेंगे। उन्‍होने यह भी वादा किया कि लोकपाल बिल आने पर भ्रष्‍ट नेता मात्र छह महीनों में ही जेल में होंगे। गौरतलब है कि उन्‍होने कल ही अपनी 'आम आदमी पार्टी' का ऐलान किया। जिसे भारी संख्‍या में समर्थन मिल रहा है। पार्टी की शुरूआत भी अच्‍छी रही और पहले ही दिन उन्‍हें एक करोड़ दो लाख रूपये का चंदा मिला। उनके ही सहयोगी प्रशान्‍त भूषण ने उन्‍हें एक करोड़ का चंदा दिया।

पार्टी की औपचारिक लांच के मौके पर जनता के बीच भ्रष्‍टाचार मुक्‍त करने के और गरीबी तथा भुखमरी को समाप्‍त करने के भी वादे किये गये। इस दौरान यह भी कहा गया कि सत्‍ता में आने पर वह आरोपी नेताओं की पूरी जांच कराएंगे। पार्टी के नाम की घोषणा के साथ ही इसके पदाधिकारियों की भी घोषणा कर दी गई।

भ्रष्‍टाचार के खिलाफ मुख्‍य चेहरा रहे अरविंद केजरीवाल को पार्टी का संयोजक नियुक्‍त किया गया है। इसके अलावा पंकज गुप्‍ता को सचिव और कृष्‍ण कांत सेवदा को पार्टी का कोषाध्‍यक्ष बनाया गया है। पार्टी के सदस्‍यों के खिलाफ कोई आरोप लगने की स्थिति में दो सदस्‍यों का आंतरिक लोकपाल का भी गठन किया गया है। जिसकी जिम्‍मेदारी नौसेना प्रमुख रहे एडमिरल लक्ष्‍मीनारायण रामदास और झारखंड उच्‍च न्‍यायालय के न्‍यायाधीश रहे जस्टिस भगवती प्रसाद शर्मा को दी गई हैं।

इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने पार्टी समर्थकों को शपथ दिलाते हुए कहा कि आप कभी भी न तो घूस लीजिए और न ही दीजिए। 'आम आदमी पार्टी' के ऐलान के साथ ही आम आदमी को भ्रष्‍टाचार के खिलाफ उम्‍मीद भी मिली है। अब यह देखने वाली बात होगी की पार्टी आने वाले दिल्‍ली विधानसभा चुनाव और 2014 के लोकसभा चुनाव में कितना समर्थन जुटा पाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+