शिवाजी पार्क पर बाल ठाकरे का स्मारक बनवाने पर अड़े शिवसैनिक

इस पर महाराष्ट्र सरकार का कहना है कि शिवाजी पार्क एक प्रसिद्ध खेल का मैदान है अत: यहां स्मारक नहीं बनवाया जा सकता है। हालांकि राज्य सरकार का इस पर कड़ा रूख कायम है। जिस पर शिवसैनिकों का कहना है कि अगर यहां स्मारक बनाना संभव न हो तो एक प्रतीकात्मक स्थल अवश्य निर्मित किया जाना चाहिए।
शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे इसी मैदान से मुंबई की जनता और मराठियों को दशहरे के मौके पर हर साल सम्बोधित करते थे। यह सिलसिला लगातार चार दशकों से भी ज्यादा समय तक चलता रहा। इस मुद्दे पर बाल ठाकरे के पुत्र उद्धव ठाकरे ने कुछ नहीं कहा है वह अभी तक इस मुद्दे पर शांत हैं।
शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे का पिछले दिनों लम्बी बीमारी के बाद निधन हो गया था जिससे पूरी मुंबई शोक में डूब गयी थी और अब शिवसैनिक उनका स्मारक बनाये जाने की मांग कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications