पाकिस्‍तान से संबंध रखना भी जरूरी: सलमान खुर्शीद

salman-khurshid
नई दिल्‍ली। मुंबई हमलों के चार वर्ष पूरे होने पर आज शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर भारत के विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद से जब बात की गई तो उन्‍होने कहा कि कसाब को फांसी दिये जाने से हमने यह साबित कर दिया है कि हम एक 'साफ्ट स्‍टेट' नहीं है। आतंकवाद के खिलाफ हमारा रवैया कमजोर नहीं है। हम देश की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं। कसाब को गुपचुप तरीके से फांसी दिये जाने पर उनका कहना है कि फांसी कोई ऐसी घटना नहीं है जिसे बड़ी उपलब्धि के तौर पर देखा जाय जरूरी है ऐसे लोगों को सजा मिले जो देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं। इसके अलावा अन्‍य मुद्दों पर उनका क्‍या कहना है यहां पढ़ें-

आतंकवाद पर पाक के रवैये पर

पाकिस्‍तान सरकार के आतंकवाद के रवैये पर विदेश मंत्री का कहना है कि हम उनके रवैये से संतुष्‍ट नहीं हैं लेकिन हम कई मुद्दों पर बात कर रहे हैं। पाकिस्‍तान में भी चुनाव होने वाले है और भारत में भी 2014 में चुनाव होंगे ऐसे में कुछ निर्णय निकलने में वक्‍त लग सकता है। उन्‍होने आतंकवाद को रोकने के लिए पाकिस्‍तान के कमिटमेंट पर भी असंतु‍ष्टि जताई।

भारत पाक क्रिकेट सीरीज पर

भारत पाकिस्‍तान के बीच दिसम्‍बर-जनवरी में होने वाली क्रिकेट सीरीज के बारे में उनका कहना है कि हमारे बीच कुछ मुद्दों पर सहमति नहीं है। इसका मतलब यह नहीं है कि हम उनसे सभी रिश्‍ते खत्‍म कर लें। पाकिस्‍तान हमारा पड़ोसी है अत: हमें उसके साथ सम्‍बंध बनाये रखने चाहिए और खेल इसमें महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह निर्णय काफी सोंच समझ कर लिया गया है।

कसाब को फांसी देने का असर सरबजीत की रिहाई पर पड़ेगा

कसाब को फांसी दिये जाने का असर पाकिस्‍तान में बंद भारतीय कैदी सरबजीत सिंह की रिहाई पर पड़ेगा। इस पर उन्‍होने कहा कि कसाब की फांसी के बाद पाक विदेश मंत्री ने इस पर स्‍पष्‍टीकरण दे दिया है कि इन दोनों मुद्दों में कोई समानता नहीं है। अत: सरबजीत पर निष्‍पक्ष रूप से ही निर्णय लिया जायेगा।

तालिबानियों की धमकी पर

कसाब को फांसी देने पर त‍ालिबानियों ने कहा था‍ कि वह अब दुनिया भर में भारतीयों को निशाना बनायेंगे के जवाब में विदेश मंत्री ने तीखा जवाब देते हुए कहा कि तालिबान की तरफ भारत ने न तो कभी दोस्‍ती का हाथ बढ़ाया है और न ही कभी बढ़ायेगा। हम भारत में और भारत के नागरिकों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+