भारी अंतर से गुजरात पर फतह हासिल करेंगे नरेंद्र मोदी

अहमदाबाद। गुजरात विधानसभा चुनाव के ठीक पहले एबीपी-नीलसन सर्वेक्षण ने नरेंद्र मोदी को एक बार फिर राज्‍य के मुख्‍यमंत्री का ताज पहना दिया है। सर्वेक्षण के मुताबिक मोदी इस बार भारी अंतर से एक बार फिर राज्‍य पर फतह हासिल करेंगे। ओपीनियन पोल के आधार पर नीलसन सर्वे ने दावा किया है कि भाजपा को इस बार 182 सीटें मिलेंगी, जो 2007 की तुलना में 7 सीटें ज्‍यादा होंगी।

ओपीनियन पोल के मुताबिक कांग्रेस को इस बार 51 सीटें मिलेंगी। 2007 में कांग्रेस के खाते में 59 सीटें गई थीं। यानी कांग्रेस को 8 सीटों का घाटा होगा। यदि वोट प्रतिशत की बात करें तो भाजपा 47 फीसदी वोट मिलने के आसार हैं, जबकि कांग्रेस को 38 फीसदी। केशुभाई पटेल की नई पार्टी कांग्रेस के नहीं बल्कि भाजपा के वोट काटने में सफल होती दिख रही है, लेकिन वो भी बहुत ज्‍यादा नहीं।

यह सर्वेक्षण 91 विधानसभा क्षेत्रों में 16,384 लोगों से बातचीत के आधार पर किया गया है। लोगों का कहना है कि कांग्रेस अगर हारती है, तो इसकी वजह सिर्फ एक है- कांग्रेस में मोदी के कद का कोई नेता नहीं होना। यही नहीं भाजपा की यह जीत 2014 में होने वाले लोकसभा चुनाव में जरूर रंग लायेगी।

अगर गुजरात के अलग-अलग जोन की बात करें तो सौराष्‍ट्र में भाजपा को 39 सीटों पर विजय मिलेगी, जबकि कांग्रेस को सिर्फ 11 सीटें मिलने के आसार हैं। अन्‍य पार्टियों को 4 सीटें मिल सकती हैं। यानी भाजपा को यहां 4 सीटों का नुकसान होता दिखाई दे रहा है।

केंद्रीय गुजरात में भाजपा 50 फीसदी सीटों पर फतह हासिल करती दिख रही है, जबकि कांग्रेस 40 में से 18 सीटों पर जीतती दिख रही है। यानी भाजपा को यहां 2 सीटों का फायदा मिलेगा और कांग्रेस को 4 का नुकसान।

उत्‍तरी गुजरात में कुल 53 सीटों में से 39 सीटें भाजपा को और 14 सीटें कांग्रेस को मिलेंगी। वहीं दक्षिण में भाजपा को 35 में से 26 सीटें मिलेंगी।

10 कारण जिसके लिये मोदी के करीब हैं लोग-

अहमदाबाद को बनाया शानदार

अहमदाबाद को बनाया शानदार

मोदी ने गुजरात के अहमदाबाद को इस तरह विकसित किया कि शहर को ली कॉन यू वर्ल्‍ड सिटी प्राइज़ 2012 का पुरस्‍कार मिला।

गुजरात पर्यटन

गुजरात पर्यटन

मोदी ने अमिताभ बच्‍चन को गुजरात पर्यटन का ब्रांड एंबेसडर बनाया और पर्यटन को तेजी से विकसित किया। इस समय 9,384 पर्यटक प्रति दिन गुजरात आते हैं।

साबरमती परियोजना

साबरमती परियोजना

मोदी ने अहमदाबाद में साबरमति रिवरफ्रंट परियोजना को शुरू किया है। यह विश्‍व की 100 सबसे ज्‍यादा इनोवेटिव अर्बन प्रोजेक्‍ट्स में से एक है।

सौर्य ऊर्जा

सौर्य ऊर्जा

मोदी ने राज्‍य में देश का सबसे बड़ा सौर्य ऊर्जा प्‍लांट लगवाया। इस प्‍लांट से देश भर में पैदा होने वाली 900 मेगावाट बिजली की 2/3 बिजली पैदा की जाती है।

लाइट हाउस प्रोजेक्‍ट

लाइट हाउस प्रोजेक्‍ट

राज्‍य के सभी बड़े शहरों में बिजली की बेहतरीन व्‍यवस्‍था है। सड़कों पर अंधेरा नहीं बल्कि आपको दिखेंगी जगमगाती रौशनी।

अंतर्राष्‍ट्रीय कार्यक्रम

अंतर्राष्‍ट्रीय कार्यक्रम

मोदी ने अपने कार्यकाल में कई सारे अंतर्राष्‍ट्रीय स्‍तर के कार्यकम आयोजित किये, जिसमें वाइबरेंट गुजरात के बाद सबसे ज्‍यादा ख्‍याति मिली अंतर्राष्‍ट्रीय पतंग महोत्‍सव को।

वॉटर मैनेजमेंट

वॉटर मैनेजमेंट

एक समय था जब गुजरात में पानी के लिये रोज कटा-जुझ होती थी। आज मोदी के बेहतरीन वॉटर मैनेजमेंट के कारण राज्‍य में किसानों से लेकर शहरी वर्ग तक सभी को अच्‍छी मात्रा में पानी मिल रहा है।

जातिवाद से ऊपर

जातिवाद से ऊपर

मोदी ने सामूहिक विवाह का आयोजन करवाया, जिसमें सैंकड़ों दंपत्ति वैवाहिक गठबंधन में बंधे। इस सामूहिक विवाह को जा‍ति के बंधन से पूरी तर मुक्‍त रखा गया था।

मुस्लिमों के करीब

मुस्लिमों के करीब

गुजरात दंगों के बाद से देश भर में एक ही बात थी, कि मुसलमान मोदी से नफरत करते हैं। आज ऐसा नहीं है। गुजरात के मुसलमान समझ गये हैं, कि मोदी ही उनके सबसे अच्‍छे नेता हैं।

किसानों के करीब

किसानों के करीब

मोदी ने वाइबरेंट गुजरात के माध्‍यम से बड़े-बड़े उद्योगपतियों के लिये जितना किया, उससे कहीं अधिक यहां के किसानों के लिये। आज गुजरात के किसान सबसे ज्‍यादा खुश हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+