10 रुपए में ज्वाइन करें केजरीवाल की AAP

केजरीवाल की एएपी की पहली बड़ी बैठक रविवार की शाम को प्रशांत भूषण के घर पर होगी। इस बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन किया जायेगा, जो पार्टी के सभी अहम फैसले लेगी। इसके बाद राज्य स्तरीय कामेटियों का गठन होगा और फिर ब्लॉक स्तर पर।
केजरीवाल के मुताबिक हर राज्य इकाई का एक लीडर होगा। वहीं ब्लॉक व मुहल्लों तक पहुंचने के बाद वहां भी एक-एक लीडर रखे जायेंगे। केजरीवाल ने यह भी बताया कि उनकी पार्टी में विश्वविद्यालय स्तर के छात्रों को भी शामिल होने के लिये खुला न्योता है। यह पार्टी दिल्ली से अपना चुनावी बिगुल फूंकेगी।
अन्ना करेंगे समर्थन
पहली बात तो अन्ना हजारे को केजरीवाल की पार्टी का नाम काफी पसंद आया है। साथ ही उन्होंने मीडिया से कहा है कि अगर केजरीवाल की पार्टी से ईमानदार प्रत्याशी खड़े होंगे, तो हम उनकी पार्टी का समर्थन करेंगे और लोगों से उन्हें ही वोट देने की अपील करेंगे।
दिग्विजय को लगी मिर्ची
कांग्रेस के महासचिव दिग्विजय सिंह को केजरीवाल की पार्टी की वजह से खासी मिर्ची लग गई है। उन्होंने कहा कि पार्टी बनाना केजरीवाल के मानसिक रूप से दीवालियापन को दर्शाता है। दिग्विजय ने कहा कि वो कांग्रेस की राह पर ही चल रहे हैं, तो कांग्रेस का विरोध क्यों करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications