भारतीय टीनेजर्स को फेसबुक का नशा

मैकएफी द्वारा कराये गये सर्वेक्षण में पता चला है कि भारत के टीनेजर्स अपने पूरे समय का 86 फीसदी समय फेसबुक पर व्यतीत करते हैं, जबकि 54 फीसदी ट्विटर पर। सर्वेक्षण में पाया गया कि 97 फीसदी शहरी युवा सोशल नेटवर्क से जुड़े हुए हैं। बच्चों और उनके माता-पिता के बीच एक बड़ी सी डिजिटल खायी बनती नजर आ रही है।
यह सर्वेक्षण मुंबई, दिल्ली, बैंगलोर, हैदराबाद, कोलकाता, पुणे और चेन्नई में किया गया। सर्वेक्षण में पाया गया कि 45 फीसदी टीनेजर्स मोबाइल पर इंटरनेट ऐक्सेस करने के लिये स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं। 13 साल की उम्र में बच्चे अपना फेसबुक अकाउंट बना लेते हैं। सर्वे के अनुसार 38 फीसदी टीनेजर्स के साथ इंअरनेट पर बदतमीजी के शिकार होते हैं।
यही नहीं चौंकाने वाली बात तो यह है कि आज कल के माता-पिता को भी नहीं पता कि उनके बच्चे फेसबुक पर क्या गुल खिला रहे हैं। सर्वे के मुताबिक मात्र मात्र 16 फीसदी मां-बाप को ही पता है कि उनके बच्चे फेसबुक-टिव्वटर पर सक्रिय हैं।












Click it and Unblock the Notifications