AAP से केजरीवाल ने आम आदमी को दी इज्जत

जी हां यह सच है और कड़वा भी कि देश के नेता वोट मांगते वक्त जितने ज्यादा प्रेम से बात करते हैं, चुनाव जीतने के बाद राजनीति का ऐसा नशा चढ़ता है कि आम आदमी को कीड़ा समझने लगते हैं। शायद देश की राजनीति अब करवट ले रही है। वर्तमान पार्टियों की बात करें तो कांग्रेस में सोनिया गांधी से ऊपर कोई नहीं, सपा में मुलायम सिंह यादव तो बसपा में मायावती। रालोद में अजित सिंह तो जदयू में शरद यादव, लेकिन केजरीवाल की नई पार्टी में आम आदमी से ऊपर कोई नहीं होगा।
जानिये कैसे दिया आम आदमी को सम्मान
केजरीवाल ने अपनी पार्टी का नाम रखा है आम आदमी पार्टी अगर अंग्रेजी में इसका शॉर्ट फॉर्म देखें तो वो है AAP और ए,ए,पी हिन्दी के उस शब्द की स्पेलिंग है, जो सामने वाले को सम्मान देने के लिये इस्तेमाल किया जाता है। वो है "आप"। जी हां केजरीवाल और उनकी टीम ने बहुत सोच समझकर अपनी पार्टी का नाम रखा। पार्टी का नाम ही सामने वाले को सम्मान देने के लिये काफी है।
इस पार्टी का कोई नहीं होगा अध्यक्ष
इस पार्टी का कोई अध्यक्ष, उपाध्यक्ष या जनरल सेक्रेटरी नहीं होगा। पार्टी के सभी महत्वपूर्ण निर्णय 30 सदस्यीय टीम लेगी। पार्टी की तीस सदस्यीय कमेटी का चयन रविवार की शाम प्रशांत भूषण के घर पर होगा।
केजरीवाल ने अपनी पार्टी की पहली जनसभा जंतर-मंतर पर करने का निर्णय लिया है। यह जनसभा 26 नवंबर को होगी। इसमें देश के हर नागरिक को आमंत्रित किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications