आलू भरेगा दम, रुलायेगी प्याज, तेल भी होगा महंगा

नेशनल काउंसिल ऑफ एप्लाइट इक्नॉमिक्स रिसर्च की रिपोर्ट और सरकारी आंकड़ों के मुताबिक महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश के कारण प्याज की पैदावार 20 फीसदी कम रही, जबकि कई जगह सूखे के कारण आलू की पैदावार में 24 फीसदी गिरावट आयी है। ऐसे में जल्द ही बाजार में आलू-प्याज की किल्लत होने वाली है। बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक किसानों को उनकी मेहनत की कमाई भी मिलना मुश्किल है। ऐसे में दाम बढ़ना लगभग तय है।
उत्तर प्रदेश, बिहार और पंजाब में कई जगह भारी बारिश के कारण फसल बर्बाद हो गई। लिहाजा सरर्सों समेत तेल बनाने वाली वस्तुओं का उत्पादन भी कम हुआ है, लिहाजा जल्द ही सरसों के तेल, रिफाइंड ऑयल के दाम बढ़ेंगे। आप पर पड़ने वाला बोझ अभी कम नहीं हुआ है, क्योंकि गेहूं के आटे की कीमत में भी प्रति किलो पर 1 रुपए की वृद्धि हो सकती है। फलों की बात करें तो केला, सेब, अनार महंगे हो सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications