गुस्सायी ममता बैनर्जी ने कहा सब मिले हुए हैं

Mamata Banerjee
कोलकाता। गुरूवार को संसद का शीतकालीन सत्र शुरू होते ही हंगामे की भेंट चढ़ गया। सत्र की शुरूआत में ही तृणमूल को झटका लगा। संसद में अविश्वास प्रस्ताव पर उनका साथ किसी ने नहीं दिया और वो रिजेक्ट हो गया जिसके बाद गुस्सायी और भड़की ममता बैनर्जी ने कहा कि हालात सबके सामने हैं, सब मिले हुए हैं सब राजनीति कर रहे हैं कोई सरकार के खिलाफ नहीं है।

ममता बैनर्जी ने यह कड़वी बातें अपने फेसबुक वॉल पर लिखी है। ममता ने कहा सब के सब संसद के बाहर कांग्रेस के खिलाफ जहर उगल रहे थे लेकिन जब संसद में मामला उठा तो सब के सब पीछे हट गये।

गौरतलब है ममता बैनर्जी ने एफडीआई के विरोध में संसद में अविश्वास प्रस्ताव लाने को कहा था और भाजपा समेत सभी विरोधी दलों से इस मामले में साथ देने को कहा था लेकिन भाजपा ने अविश्वास प्रस्ताव का विरोध करते हुए इस मु्द्दे पर वोटिंग कराने की बात कही है। जिसके कारण ममता बैनर्जी एक बार फिर से अलग और अकेले पड़ गयी है। इससे पहले मुलायम सिंह और मायावती ने भी ममता के साथ ऐसा किया था।

मालूम हो कि एफडीआई के ही चलते ममता बैनर्जी ने यूपीए का साथ छोड़ा है और उसके खिलाफ दिल्ली में घरना प्रदर्शन किया था। उन्होंने बंद भी बुलाया था जिसमें सभी दल शामिल हो गये थे लेकिन संसद में सब ने ममता बैनर्जी का साथ छोड़ दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+