2जी: सिंह के खुलासे पर कांग्रेस आक्रामक, बीजेपी शांत

कांग्रेस की ओर से गिरिजा व्यास ने कहा कि सिंह की बातों में कितनी सच्चाई है इसकी जांच होनी चाहिए जबकि संसद परिसर के बाहर भाजपा ने कहा कि सिंह के आरोप में कोई दम नहीं हैं। अगर उन्हें पहले से ही रिपोर्ट को लेकर संदेह था तो वो अभी तक शांत क्यों थे? उल्टा भाजपा ने सिंह पर कांग्रेस से मिलीभगत का आरोप लगाया।
मालूम हो कि शुक्रवार को सीएजी के सेवानिवृत्त प्रिंसिपल ऑडिटर आरपी सिंह ने इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए कहा कि 2जी घोटाले की रिपोर्ट में जरूरत से ज्यादा घाटा बताया है जिसके लिए जिम्मेदार हैं लोक लेखा समिति (पीएसी) के अध्यक्ष मुरली मनोहर जोशी। उन्होंने ही जानबूझकर रिपोर्ट को बदल दिया।
सिंह ने हैरत अंगेज खुलासा करते हुए कहा कि 1.76 लाख करोड़ का घाटा अनुमानित था जिसे उन्होंने ड्राफ्ट कमेटी रिपोर्ट से हटा दिया था लेकिन बाद में पीएसी के अध्यक्ष मुरली मनोहर जोशी ने उसे शामिल कर लिया इसलिए जिस रिपोर्ट को लेकर हल्ला मचाया जा रहा है वो उनकी नहीं जोशी की रिपोर्ट है।












Click it and Unblock the Notifications