हरदीप और पौंटी चड्ढा पर किसी तीसरे ने चलाई गोली

ऐसे में यह सवाल जांच को उलझा रहा है कि मामले में शामिल तीसरा पक्ष कौन हैं। पौंटी चड्ढा के शरीर में प्वाइंट 30 पिस्टल की भी गोलियां पाई गयी। यह पिस्टल किसकी हैं अभी तक यह पता नहीं चल पाया है। प्वाइंट 30 पिस्टल विशेष अनुमति से ही किसी को प्राप्त होती है। यह इतनी घातक होती है कि इसकी गोली से किसी का बच पाना मुश्किल होता है।
घटना स्थल पर जो दो पिस्टल पायी गई वह दोनों ही हरदीप की बताई जा रही हैं। वहीं हरदीप के शरीर में पाई गई दो 9 एमएम की गोलियां सचिन त्यागी के पिस्टल की हैं। सचिन त्यागी उत्तराखंड के अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष सुखदेव सिंह नामधारी का पीएसओ है। हालांकि अब तक इस मामले में चार लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। लेकिन मामला और भी उलझता ही चला जा रहा है।
इस हत्याकांड की वजह पुलिस के रवैये को भी माना जा रहा है जिसमें यह कहा जा रहा है कि फार्म हाउस में हुई झड़प के बारे में जब पहली बार पुलिस को हरदीप से जुड़े लोगों ने फोन किया तो पुलिस ने कोई तत्परता नहीं दिखाई।












Click it and Unblock the Notifications