फिर खत‍रे में गडकरी की कुर्सी , अब यशवंत सिंहा ने मांगा इस्‍तीफा

bjp-leaders
नई दिल्‍ली। भ्रष्‍टाचार के आरोपों का सामना कर रहे नितिन गडकरी को भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष के रूप में दूसरा कार्यकाल दिये जाने पर भाजपा के सभी नेता एक मत नहीं हैं। पहले राम जेठमलानी के द्वारा इस्‍तीफे की मांग के बाद यशवंत सिंहा ने भी नितिन गडकरी से तत्‍काल इस्‍तीफा देने की बात कही है। सिंहा का कहना है कि सार्वजनिक जीवन से जुड़े किसी व्‍यक्ति पर भ्रष्‍टाचार के आरोप लगना पार्टी के हित में नहीं है।

गौरतलब है कि नितिन गडकरी पर अपने पद का दुरूपयोग कर धन कमाने का आरोप हैं। इसके अलावा जांच में यह पाया गया था कि उन्‍होने अपनी कंपनी के मैनेजर और निर्देशको के पद के लिए अपने ड्राइवर का नाम दिया हुआ है। गडकरी ऐसी कई कंपनियों के मालिक हैं जिनका पता गलत दिया गया है। हालांकि राष्‍ट्रीय स्‍वयं सेवक संघ ने गडकरी को क्‍लीन चिट दे दी थी। जिसके बाद दूसरी बार उनका पार्टी का राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष बनना तय माना जा रहा था लेकिन यशवंत सिंहा के बयान के बाद यह साफ हो गया है कि गडकरी को अध्‍यक्ष पद दिये जाने पर सभी भाजपा नेता एकमत नहीं हैं।

पिछले दिनों भाजपा के ही वरिष्‍ठ नेता रामजेठमलानी ने भी गडकरी को इस्‍तीफा देने की सलाह दी थी। इन बयानों से गडकरी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। भ्रष्‍टाचार के आरोपों के अलावा नितिन गडकरी एक सभा को सम्‍बोधित करते समय स्‍वामी विवेकानंद और माफिया सरगना दाउद इब्राहिम की तुलना किये जाने पर भी विवादों में रहे हैं। अब यशवंत सिंहा के ताजा बयान से उनकी मुश्किलें और बढ़ सकती है जिससे उनका फिर से राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष बनने का सपना अधूरा ही रह सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+