चीन से ज्‍यादा सोना भारत ने खरीदा

नई दिल्‍ली। दुनिया भर में सोने की डिमांड में तेजी से गिरावट दर्ज हुई है, जबकि भारत में इसकी डिमांग बढ़ी है। यह आंकड़े हैं पिछले तीन महीनों के जहां पूरे विश्‍व में इसमें 11 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई है। इसका कारण यह कि चीन में खरीददारों की कमी आयी है। चीन में 8 फीसदी कमी आयी तो भारत में 9 फीसदी की बढ़त हासिल हुई है। विश्‍व स्‍वर्ण परिषद के मुताबिक भारत में सोने की डिमांड बढ़ने का सबसे बड़ा कारण शादी की सहालग और दीवाली का रहा। यही नहीं गोल्‍ड में निवेश भी बड़ा कारण है।

Exclusive- चाहने वालों ने कहा..गेट वेल सून..प्राण जी...

दिन भर की बड़ी खबरें

- तृणमूल कांग्रेस ने कहा है कि वो आगामी शीतकालीन सत्र में अविश्‍वास प्रस्‍ताव लाकर रहेगी।
- अहमदाबाद टेस्‍ट में भारत ने आज इंग्‍लैंड को 9 विकेट से हरा दिया है।
- कोयला घोटाले पर सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को नोटिस दिया है।
- 92 वर्षीय बॉलीवुड अभिनेता प्राण लीलावती अस्‍पताल में भर्ती हो गये हैं।
- चिदंबरम ने कहा है कि सेबी को कॉल टैपिंग का कोई अधिकार नहीं है।
- फ्रीज़र में रखे महिला के 12 साल पुराने अंडे से पैदा हुए महिला जुड़वा बच्‍चे।
- शिवाजी पार्क से पिता की अस्थियां लाये उद्धव ठाकरे।
- लखनऊ में एक सामाजिक कार्यकर्ता ने फेसबुक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी है।
- उत्तर प्रदेश में मुगलसराय के नजदीक सोमवार को मुम्बई-पटना जनता एक्सप्रेस के पटरी से उतरने से व्यस्त दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर परिचालन बाधित हो गया।
- भारतीय ओलम्पिक संघ (आईओए) ने सोमवार को राजस्थान उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायधीश अनिल देव सिंह को अपने तीन सदस्यीय चुनाव आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

News in Pics- आगे की खबरें देखें तस्‍वीरों में।

भारत में सोने की खरीद बढ़ी

भारत में सोने की खरीद बढ़ी

दुनिया भर में सोने की डिमांड में तेजी से गिरावट दर्ज हुई है, जबकि भारत में इसकी डिमांग बढ़ी है। यह आंकड़े हैं पिछले तीन महीनों के जहां पूरे विश्‍व में इसमें 11 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई है। वहीं भारत में 9 प्रशित बढ़ोत्‍तरी।

दिल्‍ली के हिमालय हाउस में आग

दिल्‍ली के हिमालय हाउस में आग

दिल्‍ली के हिमालय हाउस में आग लग जाने से 1 व्‍यक्ति की मौत हो गई, जबकि 38 लोग घायल हुए। इस आग को बुझाने में करीब 8 घंटे लगे।

जियाबाओ से मनमोहन ने की मुलाकात

जियाबाओ से मनमोहन ने की मुलाकात

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने आज चीन के प्रधानमंत्री वेन जियाबाओ से मुलाकात की। इस मुलाकात में दोनों देशों के आर्थिक रिश्‍तों को मजबूत करने पर चर्चा हुई।

राष्‍ट्रपति ने दी इंदिरा को श्रद्धांजलि

राष्‍ट्रपति ने दी इंदिरा को श्रद्धांजलि

राष्‍ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। आज इंदिरा गांधी की जयंती थी।

OMG- 5 करोड़ के भगवान के कपड़े

OMG- 5 करोड़ के भगवान के कपड़े

तिरुपति बाला जी में तिरुचनुर मंदिर में एक श्रद्धालु ने देवी पद्मावती को 10 किलो सेने से निर्मित वस्‍त्र भेंट किये हैं। इन वस्‍त्रों की कीमत 5 करोड़ रुपए है।

ठाकरे की अस्थियां लाये उद्धव

ठाकरे की अस्थियां लाये उद्धव

उद्धव ठाकरे सोमवार को शिवाजी पार्क गये और वहां से अपने पिता बाल ठाकरे की अस्थियां घर लाये।

127 दिन बाद पृथ्‍वी पर लौटीं सुनीता विलियम्‍स

127 दिन बाद पृथ्‍वी पर लौटीं सुनीता विलियम्‍स

नासा के अं‍तरिक्ष मिशन एक्‍पेडिशन 33 के तहत सुनीता विलियम्‍स 127 दिन अं‍तरिक्ष में बिताकर वापस पृथ्‍वी पर लौट आयी हैं। इस दौरान उन्‍होने अं‍तरिक्ष स्‍टेशन में आयी तकनी‍की समस्‍याओं का निवारण किया। पूरी खबर।

भोपाल में पानी की टंकी ढही

भोपाल में पानी की टंकी ढही

भोपाल में अरेरा कॉलोनी ई-6 के पास साईं बाबा नगर बस्ती में रात करीब 12 बजे नगर निगम की पानी की टंकी भरभराकर गिर गई। आसपास की तीस से ज्यादा झुग्गियों के दर्जनों लोग इसमें दब गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+