ठाकरे की याद में आज भी बंद रहेगी मुंबई
मुंबई। इस समय मुंबई पूरी तरह से गमगीन है वजह है उसका शेर यानी शिवसेना सुप्रीमो बाल ठाकरे अब पंचतत्व में विलीन हो गया है इसलिए आज के दिन मुंबई में स्कूल-कॉलेज सभी बंद है। आटो सर्विस और बस सर्विस ना होने के कारण आज प्राईवेट स्कूल भी बंद है।
शर्राफा बाजार आज भी नहीं खुलेंगे और ना ही सिनेमाहॉल में सिनेमा दिखाया जायेगा। यही नहीं शहर के अंदर जहां-जहां शूटिंग हो रही थी उसे भी शनिवार से आज तक के लिए रोक दिया गया है।
हालांकि शिवसेना ने साफ किया है कि मुंबई बंद करने का फैसला उसका नहीं है जो लोग आज के दिन काम नहीं कर रहे हैं या अपनी दुकानें बंद रख रहे हैं यह उनका निजी फैसला है। वैसे खुदरा व्यापार आज खुला रहेगा।
मालूम हो कि रविवार को शिवसेना सु्प्रीमो बाल ठाकरे का पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। शिवाजी पार्क में करीब शाम 6 बजे बाला साहब को उनके बेटे उद्धव ठाकरे ने मुखाग्नि दी। इस मौके पर उद्धव के चचेरे भाई और बाला साहब ठाकरे के भतीजे राज ठाकरे भी मौजूद थे।मुखाग्नि देने के से पहले मातोश्री से बाला साहब की अंतिम यात्रा निकाली गयी जिसमें शामिल होने के लिए पूरे महाराष्ट्र से लोग आये थे। इसके लिए पुलिस ने काफी सुरक्षा प्रबंध किये थे। कई रूटों में परिवर्तन किया गया था।
गौरतलब है कि शनिवार को दिन के साढे तीन बजे मुंबई में शिव सेना सु्प्रीमो बाला साहब ठाकरे का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वो 86 साल के थे और पिछले कईदिनों से बीमार चल रहे थे।













Click it and Unblock the Notifications