कमाल खान ने कहा- रावण थे बाल ठाकरे
एक बार फिर से बॉलीवुड के विवादित हीरो कमाल खान ने दिंवगत नेता बाल ठाकरे पर तीखी टिप्पणी की है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा है कि बाल साहब ठाकरे राम नहीं रावण थे, जब रावण मरा था, तब भी पूरी लंका रोई थी लेकिन आखिर में वह था तो रावण ही और उसे हमेशा रावण के नाम से ही जाना जाएगा।
कमाल खान ने लिखा है कि बाल ठाकरे के अच्छे कामों को याद किया जाये तो आपको मुंबई के दंगे, बिहार को लोगों से अभद्रता और उत्तर भारतीयों के साथ गंदा व्यवहार याद आता है। मैं सवाल करता हूं मुंबई वालों से कि वो आज ठाकरे की मौत पर मुंबई को बंद किया है जबकि जब मुंबई के रियल हीरो सुनील दत्त मरे थे तो उन्होंने शहर बंद क्यों नहीं किया।
कमाल खान के इस बयान पर फिलहाल अभी तक किसी भी शिवसैनिक की टिप्पणी नहीं आयी है। आपको बता दें कि यह वो ही कमाल खान है जिनकी बिहारियों पर आधारित फिल्म देशद्रोही को शिवसैनिकों ने मुंबई में चलने नहीं दिया था और फिल्म औंधे मुंह बॉक्स ऑफिस पर गिर पड़ी थी।
मालूम हो कि बाल ठाकरे के निधन के बाद आज मुंबई बंद है। हालांकि शिवसैनिकों का कहना है कि उन्होंने बंद नहीं बुलाया है लोगों ने अपने मन से काम-काज बंद किया हुआ है। लोग दुखी है इसलिए ऐसा कर रहे हैं।













Click it and Unblock the Notifications