फिरोजाबाद में अनियंत्रित ट्रक ने सात को रौंदा

Truck
फिरोजाबाद। ठंड शुरू होते ही कोहरे के कारण दुर्घटनाओं का सिलसिला शुरू हो गया है। फिरोजाबाद में सवेरे ऐसी ही एक घटना हुई जिसमें एक अनियंत्रित ट्रक ने सड़क के किनारे खड़े सात लोगों को रौंद दिया। मरने वाले सभी मजदूर थे जो सवेरे काम की तलाश में चौराहे पर खड़े थे। पुलिस ने बताया कि पांच श्रमिकों की मौत तो मौके पर ही हो गयी जबकि दो अन्य की मौत चिकित्सालय में हुई। श्रमिकों की मौत के बाद उनके परिजनों ने सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन किया लोगों को हटाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

कांच की नगरी फिरोजाबाद में सवेरे तड़के चूड़ी बनाने वाले श्रमिक एक चौराहे पर एकत्र थे। श्रमिक सड़क के किनारे खड़े थे उसी वक्त एक ओर से ट्रक आ गया और वहां खड़े मजदूरों को रौंदता हुआ आगे निकल गया। लोगों का कहना था कि ट्रक का ड्राइवर नशे में था जिस कारण ट्रक उसके नियंत्रण में नहीं रहा और उसने सड़क किनारे खड़े मजदूरों को रौंद दिया। बताया जा रहा है कि जिस वक्त दुर्घटना हुई उस समय सड़क पर कोहरा था और कुछ दूरी पर दिखायी नहीं दे रहा था।

सूत्रों ने बताया इस घटना में 5 मजदूरों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई जबकि दो अन्य ने अस्पताल पहुंचते-पहुंचते दम तोड दिया। हादसे में दो मजदूर घायल हो गए। दुर्घटना होने के बाद ट्रक ड्राइवर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया। उधर सात मजदूरों की मौत के बाद लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया।

मृतकों के परिजनों ने शवों को सड़क पर प्रदर्शन किया तथा राष्ट्रीय राजमार्ग दो (एनएच-2) पर जाम लगा दिया। पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास कर शवों को उठाने का प्रयास किया लेकिन लोगों ने पुलिस को ऐसा नहीं करने दिया। यातायात जाम होता देख पुलिस ने भीड़ हटाने के लिए लाठीचार्ज कर दिया। इसके बाद जाम समाप्त हुआ।

प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए और लोगों केविरोध को देखते हुए प्रशासन ने सहायता राशि की घोषणा कर दी। प्रशासन ने मारे गए प्रत्येक मजदूरों के परिवार को पांच-पांच लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपए देने की घोषणा की है। पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+