सिर्फ आयरलैंड सरकार ही दे सकती है सविता को न्‍याय

Only Ireland government can give justice to Savita
नई दिल्‍ली। आयरलैंड में अबॉर्शन नहीं हो पाने के कारण हुई भारतीय महिला सविता हलाप्‍पानवार की मौत के जिम्‍मेदार डॉक्‍टर हैं, कोई धर्म नहीं। यह बात अब सामाजिक कार्यकर्ता लोगों को समझाने के प्रयास कर रहे हैं। सबसे अहम बात यह है कि इस मामले में भारत को आयरलैंड सरकार पर ही निर्भर रहना होगा, क्‍योंकि अंतर्राष्‍ट्रीय कानूनों के चलते भारत स्‍वतंत्र जांच नहीं करवा सकता है।

असल में जब यह पता चला कि डॉक्‍टरों ने सविता के परिजनों को यह कहकर आबॉर्शन से मना कर दिया कि वो कैथेलिक हैं और उनके धर्म में अबॉर्शन करना गुनाह है। साथ ही उनका कानून भी इसकी इजाजत नहीं देता। तब लोगों ने कैथोलिक ईसाईयों के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया, जो कि गलत है। डेंटिस्‍ट सविता की मौत के बाद से आयरलैंड में अबॉर्शन के कानून को बदलने की मांगें तेज़ हो गई हैं। लोगों ने गुरुवार को भी संसद भवन के बाहर प्रदर्शन किये।

उधर भारत के विदेश मंत्रालय ने भी एक कदम आगे बढ़ाया है। इसके अंतर्गत डबलिन में भारतीय राजदूत शुक्रवार को आयरलैंड के अधिकारियों से इस संबंध में बातचीत करेंगे। भारत इस मामले की स्‍वतंत्र जांच नहीं करवा सकता है। मामले की जांच आयरलैंड के अधिकारी ही कर सकते हैं, हां यह जरूर है कि एक या दो भारतीयों को जांच टीम में शामिल जरूर किया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+