Exclusive: घर का हाल जहां राहुल गांधी ने बिताई थी रात

Rahul Gandhi see behind before fighting Loksabha Election
कांग्रेस आलाकमान ने राहुल गांधी को लोकसभा चुनाव 2014 में कांग्रेस के जहाज का कप्‍तान बनाया है। राहुल गांधी इस काम में सक्षम हैं या नहीं, यह तो चुनाव परिणाम आने पर ही पता चलेगा, लेकिन हम कांग्रेस के युवराज को एक हिदायत जरूर देना चाहेंगे कि वो अगर किसी से वादा करें तो उसे निभायें जरूर, अन्‍यथा लोगों का विश्‍वास उन पर से उठ जायेगा।

हम यहां उदाहरण के तौर पर एक बांदा जिले के नहरी गांव के भागवत प्रजापति के घर ले चल रहे हैं, जहां राहुल गांधी ने यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान रात बिताई थी और चटनी रोटी खायी थी। उस दिन राहुल ने गांववालों से तमाम वादे किये थे, लेकिन गांव को विकास के नाम पर एक धेला नहीं मिला। आज भी गांव की स्थिति जस की तस है।

भागवत प्रजापति का निधन हुआ, जिसके बाद कांग्रेसियों ने आकर राहुल गांधी का शोक संदेश पढ़कर सुना दिया। गांव वाले तो समझते हैं कि भागवत की मौत पर वाकई में राहुल बाबा को दु:ख हुआ। लेकिन सच्‍चाई कुछ और है। सच पूछिए तो अगर वाकई में राहुल किसानों का दर्द समझते होते तो बांदा की तस्‍वीर अब तक बदल चुकी होती। अगर राहुल यह कहें कि यूपी में उनकी सत्‍ता नहीं, तो गलत होगा, क्‍योंकि केंद्र मो तो उन्‍हीं का राज है।

बांदा के नहरी गांव में भूख से मौत का शिकार हुए स्व. भागवत प्रजापति (जिसके घर राहुल गांधी ने रात गुजारी थी) का भतीजा लाला प्रजापति गांव का ग्राम प्रधान है, लाला प्रजापति का कहना है कि जब राहुल गांधी उनके घर रात रुक कर ‘चटनी-रोटी' खाई थी तब ऐसा लगा था कि राहुल और अन्य नेताओं में जमीन-आसमान का फर्क है, राहुल गरीबों के हमदर्द हैं। लेकिन, उनके यहां रुकने के बाद भी यहां के लोगों की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ।

वह बताते हैं कि इस चुनाव में उनके गांव के ज्यादातर मतदाताओं ने कांग्रेस उम्मीदवार के पक्ष में मतदान किया। लाला प्रजापति को मलाल है कि बुंदेलखंड को अपने राजनीतिक केन्द्र में रखने के बाद भी राहुल कुछ नहीं कर पाए, यहां तक कि चुनाव पूर्व मचने वाली कांग्रेस की हलचल भी बंद हो गई। कांग्रेस के बांदा जिलाध्‍यक्ष साकेत बिहारी मिश्र ने कहना हैकि कि राहुल गांधी जल्‍द ही फिर से बुंदेलखंड में डेरा डालेंगे, अभी वह देश के अन्य हिस्सों में लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+