किसानों को काबू मे करने के लिए पुलिस ने की फायरिंग, एक घायल

गन्ना किसान गन्ने की सही कीमत दिए जाने की मांग कर रहे हैं। जिसके लिए उन्होने कोल्हापुर-गारगोती रोड को दिनदानरेली में जाम कर दिया। पुलिस ने जाम हटाने के लिए बल प्रयोग किया जिससे आन्दोलन कर रहे किसान भी हिंसक हो गये। हालांकि अब स्थिति काबू में बतायी जा रही है।
इसके पहले सोमवार को स्वाभिमानी शेतकारी संगठन के नेता को पुणे में हिरासत में लिए जाने की खबर के बाद किसानों ने सांगली के नान्दरे गांव में पुलिस की एक टीम को एक होटल में भी बंद करने का प्रयास किया था।
यह गन्ना किसानों के आन्दोलन का 9वां दिन है। पुलिस का कहना है कि उन्होने आन्दोलनकारियों को चेतावनी दी लेकिन स्थिति के नियंत्रण में न आते देख फायरिंग भी की जिसमें एक 25 वर्षीय युवा प्रवीन पाटिल को गोली लग गयी, बाद में उसे अस्पताल ले जाया गया।












Click it and Unblock the Notifications