करनाल में खुलेगा कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज

दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज 25 महीनों के रिकार्ड समय में बनकर तैयार होगा और इसमें अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी। चालू वित्त वर्ष में इसके निर्माण पर 105 करोड़ रूपए की राशि खर्च की जाएगी। मेडिकल कालेज में देश के प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थानों से अनुभवी डाक्टरों की सेवाएं ली जाएंगी और इसके लिए सहायक प्रोफेसर तथा एसोसिएट प्रोफेसर के पद स्वीकृत हो चुके हैं।
उन्होंने कहा कि हरियाणा राज्य के गठन के बाद करनाल में बनने वाला यह पहला मेडिकल कालेज होगा। इससे उत्तर हरियाणा के लोगों को सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा 18 नवम्बर को प्रात: कल्पना चावला मेडिकल कालेज का शिलान्यास करेंगे और इसी जगह एक जनसभा को सम्बोधित करेंगे।
इस अवसर पर पंकज पुनिया, शेरप्रताप शेरी,हलका प्रधान गुरलाल रत्तक, नपाध्यक्ष सुनील बिड़लान,ब्लाक समिति अध्यक्ष जयवीर जूण, उपाध्यक्ष पवन राणा, मास्टर रिछपाल राणा, रमेश चौधरी, कैप्टन तारा चंद, सुरेन्द्र गुप्ता, सतपाल टूर्ण, दलविन्द्र मट्टु, सूरत सिंह, रविदत्त कौशिक, केलो देवी पाटिल, बनारसी दास मित्तल, जसवन्त सिंह पन्नू, कृष्ण दत्त सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।












Click it and Unblock the Notifications