पटाखे नहीं पत्‍नी को जलाकर मनाई दीवाली

Man set ablaze his wife in Etah on Diwali
एटा। लोग पटाखे जलाकर दीवाली मनाते हैं, यहां एक व्‍यक्ति ने अपनी पत्‍नी को जलाकर इस त्‍योहार को मनाया। वो भी जुआ और शराब के चक्‍कर में। उत्तर प्रदेश के एटा में रहने वाले राकेश का हाल भी कुछ ऐसा ही है जिसे जुआ खेलने के लिये धन न मिलने पर उसने पत्नी को जमकर पीटा। पत्नी को पीटकर मन नहीं भरा तो उसे आग के हवाले कर दिया। पत्नी को आग लगाने के बाद पति मौके से फरार होने का प्रयास करने लगा लेकिन लोगों ने उसे पकड़ लिया। आस-पास के लोगों ने दोनों को घायल अवस्था में चिकित्सालय पहुंचाया।

पुलिस के अनुसार एटा जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र नगला निवरिया गांव निवासी राकेश जुआ खेलने का शौकीन था। दीपावली के अवसर पर वह पिछले कुछ दिनों से जुआ खेल रहा था। सोमवार को वह पड़ोस में जुआ खेलने गया कुछ देर बाद वह घर लौटा और अपनी पत्नी राजवली (30) से खेलने के लिए पैसों की मांग करने लगा।

राजवली ने कहा कि उसके पास पैसा नहीं है जिस पर राकेश को गुस्सा आ गया। राकेश ने पत्नी राजवली को पीटना शुरू कर दिया। काफी देर तक मारने के बाद भी जब वह पैसा नहीं पाया तो उसने रसोईघर से मिट्टी का तेल लाकर राजवली पर डाला और आग लगा दी। राजवली जोर-जोर से चिल्लाने लगी। राजवली की आवाज सुनकर आस-पास के लोग आ गए इस पर राकेश मौके से भागने लगा लेकिन लोगों ने उसे पकड़ लिया।

लोगों ने राजवली पर पानी डालकर आग बुझायी और घायल अवस्था में उसे चिकित्सालय ले गए। चिकित्सालय में डाक्टरों ने बताया कि राजवली का शरीर करीब 90 प्रतिशत झुलस चुका और उसके बचने की संभावना नहीं है। चिकित्सकों ने राजवली की हालत को देखते हुए उसे आगरा के अस्पताल में रिफर कर दिया। सूत्रों के मुताबिक वारदात में राकेश भी आग की चपेट में आ गया था और उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+