फोन पर हुआ इजहार ए मोहब्‍बत, सामने देखकर बेहोश हो गई युवती

Love beyond ages: Phone romance goes sour as 'boyfriend' turns out 60-yr-old,
केरल। फेसबु‍क और फोन पर शुरु हुईं बाते कब प्रेम में बदल जाती हैं इसका पता ही नहीं चलता। मगर कई बार ऐसा होता है कि इसमें धोखा भी हो जाता है। इस धोखे के बाद सिवाय अफसोस कुछ नहीं रह जाता है। कुछ ऐसा ही हुआ केरल के कनूर जिले में। यहां 23 साल की एक युवती को उस वक्‍त शॉक लगा जब वह अपने प्रेमी से मिली। पेशे से इंजीनियर 23 वर्षीय एक युवती फोन पर बातचीत के दौरान एक अंजान व्‍यक्ति से प्‍यार कर बैठी। दोनों ने मिलने की योजना बनाई मगर युवती ने जब अपने प्रेमी को देखा तो वो बेहोश हो गई। ऐसा इसलिये क्‍योंकि उसका यह प्रेमी 67 साल का बुढ़ा निकला।

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार लड़की उस व्‍यक्ति के प्‍यार में पागल हो चुकी थी। वह उससे मिलने के लिये तिरूअनंतपुरम आई जहां दोनों ने पहले ही मिलने का प्‍लान बनाया था। युवती बस स्‍टैंड पर उसका इंतजार कर रही थी मगर युवक नहीं आया। काफी देर बाद जब पुलिस ने देखा कि एक लड़की बहुत देर से बस स्‍टैंड के चक्‍कर लगा रही है तो उसे पुलिस स्‍टेशन ले आई। पूछताछ पर पुलिस ने युवती से प्रेमी का नंबर लिया और उसे थाने बुलवाया। प्रेमी थाने पर आया तो उसे देखकर युवती बेहोश हो गई।

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार प्रेमी की उम्र 67 साल थी और वह बूढ़ा हो चुका था। पूछताछ पर व्‍यक्ति ने पुलिस को बताया कि वह तो सिर्फ मनोरंजन के लिए फोन पर बातें किया करता था। उसका इरादा गलत नहीं था। बहरहाल, पुलिस ने लडकी के घरवालों से संपर्क कर उसे वापस उसके घर भेज दिया है। मालूम हो कि यह पहली वारदात नहीं है। अभी कुछ दिन पूर्व जम्‍मू पुलिस ने एक युवती को सीमा पार करते गिरफ्तार किया था। जम्‍मू की रहने वाली युवती फेसबुक के जरिये पाकिस्‍तान के रहले वाले युवक से प्‍यार कर बैठी थी। प्‍यार इस कदर परवान चढ़ा था कि वो उससे मिलने के लिये चोरी छुप्‍पे भारत की सीमा पार कर पाकिस्‍तान जा रही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+