मोदी बंदर, मनमोहन शेर तो अब राहुल घोड़ा

Yashwant Sinha compares Rahul Gandhi with horse
नई दिल्‍ली। भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच ओछे शब्‍दों के राजनीतिक बाणों की वर्षा जारी है। कुछ दिन पहले जहां कांग्रेसी नेता ने नरेंद्र मोदी को बंदर और मनमोहन सिंह को शेर करार दिया था, वहीं आज भाजपा के यशवंत सिन्‍हा ने राहुल गांधी को घोड़ा करार दिया है।

यशवंत सिन्‍हा ने कहा कि राहुल शादी-बारात में चलने वाले वो बिदके हुए घोड़े हैं, जो खुद आगे नहीं बढ़ सकते। उनके अगल-बगल चलने वाले बाराती नेता उन्‍हें बढ़ाने की पुरजोर कोशिशें करते रहते हैं।

इससे पहले गुजरात कांग्रेस के अध्‍यक्ष अर्जुन मोढवाडिया ने एक चुनावी सभा के दौरान नरेंद्र मोदी की तुलना बंदर से करते हुए कहा कि यह बंदर पेड़ पर बैठकर शेर को चुनौती दे रहा है। उसे पता नहीं है कि बंदर कभी शेर नहीं बन सकता।

अगर तुलना की बात करें तो आज कल भारतीय राजनीति में हर नेता तराजू लेकर एक सामने वाले को तौलने में जुटा हुआ है। इससे पहले आज ही दिग्विजय सिंह ने ट्विटर पर अरविंद केजरीवाल की तुलना राखी सावंत से कर डाली। आज ही कांग्रेस के मणिशंकर अय्यर ने नरेंद्र मोदी की तुलना रावण से की।

इससे पहले भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष नितिन गडकरी ने स्‍वामी विवेकानंद की तुलना दाऊद इब्राहिम से की। ऑस्‍कर फरनांडीज़ ने राहुल गांधी की तुलना महात्‍मा गांधी से की। वहीं मध्‍य प्रदेश के कांग्रेस नेता भूरिया ने सोनिया गांधी को राष्‍ट्रमाता का दर्जा दे डाला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+