दिग्विजय बोले राखी सावंत की तरह नाटक करते हैं केजरीवाल

दिग्गी ने ट्विटर (https://twitter.com/digvijaya_28) पर लिखा, "केजरीवाल और राखी सावंत एक जैसी हरकते ही करते हैं। राखी जिस तरह खुद को एक्सपोज़ कर सुर्खियों में रहने की कोशिश करती है, उसी तरह केजरीवाल भी सुर्खियों में रहने के लिये लोगों को एक्सपोज़ किया करते हैं, वो भी बिना आधार के। केजरीवाल के खुलासों का कोई आधार और मतलब नहीं है उनमें जरा भी दम नहीं है।"
इस ट्वीट के बाद ट्वीटर पर दिग्विजय सिंह के खिलाफ कमेंट्स की बौछार हो गई है। अग्रेसिव इंडियन (@bharat_builder) ने ट्वीट किया, "मैं जानता हूं कि कांग्रेसी महिलाओं को हमेशा खराब नज़रों से देखते हैं।" @gkhamba ने लिखा, "दिग्विजय सिंह इस समय चाईनीज़ इलेक्ट्रिक रैकेट की तरह केजरीवाल के पीछे पड़ गये हैं।"
भुवनेश चावला @bchowla ने लिखा दिग्विजय सिंह ने यह बात कहकर ओछी राजनीति का परिचय दिया है।












Click it and Unblock the Notifications