दो कौड़ी के नाटककार थे टैगोर: कर्नाड

Girish Karnad, Rabindranath Tagore
बेंगलुरु। आज कल देश में भगवान और लोगों को लेकर खासी टिप्पणी की जा रही है अभी राम जेठमलानी का प्रकरण शांत नहीं हुआ था कि मशहूर लेखक और अभिनेता गिरीश कर्नाड ने विश्वप्रसिद्द कवि रविंद्र नाथ टैगोर पर विवादित बयान दिया है। कर्नाड ने टैगोर को दो कौड़ी और दोयम दर्जे का नाटककार बताया है। कर्नाड ने यह बात बेंगलुरु में पत्रकारों से बात करते हुए कही।

कर्नाड ने कहा कि बेशक टैगोर बेहतरीन कवि थे लेकिन उनके नाटक दोयम दर्जे के थे इसलिए उनके समकालीन बंगाली थियेटर में उनके नाटक को ज्यादा प्रचार प्रसार नहीं मिला। उनके नाटक ऊबाऊ होते हैं। कर्नाड ने कहा टैगोर से अच्छे तो बादल सरकार, मोहन राकेश और विजय तेंडुलकर जैसे नाटककार हैं जिनका लिखा लोगों की समझ में तो आता है।

टैगोर के बारे में इस तरह की राय रखने वाले गिरीश कर्नाड ने अभी पिछले महीने ही वी. एस. नायपॉल के उस बयान की कड़ी आलोचना की थी जो उन्होंने भारतीय मुसलमानों के बारे में दी थी। कर्नाड ने आरोप लगाया कि रविंद्र नाथ टैगोर ने कभी गरीब वर्ग का चित्रण सही ढंग से नहीं किया क्योंकि वो खुद कुलीन वर्ग से आते थे इसलिए उन्होंने कभी भी उनके साथ न्याय नहीं किया।

कर्नाड के इस बयान की कड़ी निंदा हो रही है। कर्नाड की कड़ी आलोचना दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित सौमित्र चटर्जी ने की है। उनका कहना है कि कर्नाड को खुद बंग्ला आती है नहीं है ऐसे में वो गुरूदेव के नाटकों पर कैसे टिप्पणी कर सकते हैं उन्होंने जो भी कहा वो शर्मनाक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+