एसी कार से नीचे नहीं उतरते कांग्रेस के बड़े नेता: सज्जन सिंह वर्मा

गस्से में आने के बाद सांसद सज्जन सिंह वर्मा पार्टी के आला नेताओं पर बरस पडे। सज्जन सिंह वर्मा ने पार्टी के बड़े नेताओं को जमकर कोसा और कार्यकर्ताओं से एसी गाड़िय़ों में चलने वाले नेताओं से बचने की सलाह दे डाली। इतना ही नहीं सज्जन सिंह वर्मा ने आरएसएस की जमकर तारीफ भी की। सज्जन सिंह ने कहा कि दिल्ली में बैठे कांग्रेस के नेताओं की दुकानदारी चल रही है और उन्हें कोई कष्ट नहीं होता है।
आरएसएस की तारीफ करते हुए सज्जन सिंह ने कहा कि अगर चुनाव जीतना है तो आरएसएस की तरह काम करना होगा और उसी तरह जज्बा रखना होगा। उन्होंने कहा कि आरएसएस के कार्यकर्ता आज भी चने खाकर मिशन 2014 के लिए गांव-गांव में निकल सकते हैं, जबकि काग्रेंसी नेता एसी से बाहर नहीं निकलते हैं। उन्होंने कहा कि जब तक कांग्रेस के बड़े नेता जमीनी कार्यकर्ताओं की पूछ-परख नहीं करेंगे, तब तक कांग्रेस की राह आसान नहीं होगी। वर्मा ने ये बात मध्यप्रदेश के नीमच में एक कार्यक्रम में कही।












Click it and Unblock the Notifications