दलित छात्रा के साथ हुआ सामूहिक दुष्कर्म

A Dalit girl was raped in Hisar, Haryana
हिसार। दलितों पर होने वाले अत्याचारों में गांव डाया का नाम भी जुड़ गया। यहां एक दलित समुदाय की नाबालिग छात्रा को गांव के ही चार युवकों ने हवस का शिकार बना डाला। दरिंदो ने किशोरी को हवस का शिकार तब बनाया जब उसके परिजन घर से बाहर थे। मामला तीन नवंबर का है लेकिन पुलिस ने शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की। शुक्रवार को पीडि़ता के परिजनों ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई तब जाकर सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया।

देर शाम सिविल अस्पताल में उसका मेडिकल भी कराया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 9वीं की छात्रा घटना के दिन सुबह करीब 11 बजे स्कूल से घर आई थी। उसके परिजन खेत में गए थे। उसे अकेला देख गांव के ही चार युवक घर में घुस आए। चारों ने उसे पकड़ा और उसका मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और आंखों पर भी पटटी बांध दी। इसके बाद उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।

छात्रा ने अपनी आपबीती अपने परिजनों को बताई। इसके बाद पुलिस में शिकायत की गई। एसपी से मिले परिजनों ने बताया कि लड़की के पिता और ताऊ को पुलिस चौकी में बुलाया गया। मगर, न तो उनसे कुछ पूछा गया और न ही छात्रा की मेडिकल जांच कराई गई। लड़की के पिता से कोरे कागज पर दस्तखत कराए गए और कार्रवाई का आश्वासन देकर वापस भेज दिया। इसके बाद समझौते के लिए दबाव बनाना शुरू हो गया। गुरुवार शाम एक समुदाय विशेष की पंचायत में भी पीडि़त परिवार पर राजीनामे के लिए दबाव डाला गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+