मलाला को मिला बहादुरी का इनाम, पूरी दुनिया में मनाया जायेगा 'मलाला डे'

संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव बान की मून ने कहा मलाला पूरी दुनिया मे बालिका शिक्षा के लिए एक प्रेरणा है। अत: कल पूरी दुनिया में मलाला डे मनाया जायेगा। बान की मून ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र का प्रतिनिधि मंडल पाकिस्तान जायेगा और राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी से बालिका शिक्षा के लिए कठोर कदम उठाने की अपील करेगा।
वहीं मलाला अब पहले से बेहतर है और स्वास्थ्य लाभ कर रही है। उसके पिता जियाउद्दीन यूसुफजई ने पूरी दुनिया से उसका समर्थन करने के लिए शुक्रिया अदा किया। उनका कहना है कि मलाला अब चल फिर सकती है और वह अब पढ़ भी रही है।
इस हमले के बाद पाकिस्तान ने अफगानिस्तान से मलाला पर हमले के आरोपियों के प्रत्यर्पण के लिए कहा। ऐसा माना जा रहा है कि हमलावर अफगानिस्तान में छिपे हुए है। पाकिस्तान की विदेश मंत्री ने इस संबंध में अमेरिका से भी दखल देने के लिए कहा है।












Click it and Unblock the Notifications