अपने गढ़ से शुरुआत की गांधी परिवार ने

इसके तहत न सिर्फ सोनिया गांधी बल्कि पार्टी महासचिव राहुल गांधी और पुत्री प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी रायबरेली तथा अमेठी में ढेरा डाला हुआ है। गांधी परिवार ने अलग-अलग समय पर पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलकर उनका उत्साह बढ़ाने का प्रयास किया तथा उनकी समस्याओं को सुना।
श्रीमती गांधी अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली के दौरे पर बुधवार को आयीं थी उन्होंने कल रेल कोच कारखाने का उद्घाटन किया था। बुधवार को ही उन्होंने जिले में आयोजित कुछ अन्य कार्यक्रम में भी शिकरत की तथा लोगों को कांग्रेस की खूबियों से अवगत कराया। अपने दौरे के अगले दिन यानि गुरूवार को उन्होंने सवेरे एक हजार पार्टी कार्यकर्ताओं तथा 37 प्र्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की।
जिला निगरानी और अनुश्रवण समिति की बैठक में भाग लेने के पहले उन्होंने रायबरेली शहर के सिमहैंस अस्पताल में स्माईल ट्रेन का उद्घाटन भी किया। इस बीच पार्टी महासचिव राहुल गांधी अपनी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ गुरूवार की सुबह नयी दिल्ली से अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी पहुंच गए। भाई बहनों ने जायस के मनुज कल्याण केन्द्र में लोगों से मुलाकात की।
गांधी ने रानीगंज, शुकुल बाजार और मुसाफिरखाना में पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की जबकि प्रियंका सीधे भयेमऊ गेस्ट हाऊस गयीं और सात प्रखंडों के पार्टी कार्यकर्ताओं से बात की। दिन भर के व्यस्त कार्यक्रम में भाई बहन ने लोगों से मुलाकात कर अपील की कि आगामी लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक कांग्रेसी प्रतिनिधियों को जीताकर लोकसभा में भेजें ताकि अगली सरकार भी कांग्रेस की ही बने।
राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा ही जनता के हितों को ध्यान में रखा है तथा आने वाले समय में भी ऐसा ही होगी। कांग्रेसी नेताओं के अनुसार दोनों शुक्रवार की सुबह दिल्ली वापस लौट जायेंगे। श्री गांधी ने पुलिसिया उत्पीडन के शिकार हाजी सुल्तान से भी मुलाकात की और आश्वासन दिया कि केन्द्र सरकार से जो भी हो सकेगा वह जरूर करेगी।
कांग्रेस महासचिव जायस से शुकुल बाजार और जगदीशपुर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। दिल्ली रवाना होने से पूर्व प्रियंका गांधी शुक्रवार को रायबरेली में आवश्यक बैठक के बाद दिल्ली रवाना होंगी।












Click it and Unblock the Notifications