बच्चे कर रहे विरोध, पर मॉडल पटाखों से लिपटी
लखनऊ। देश भर में दीवाली की धूम मची हुई है। तमाम स्कूली बच्चे ऐसे हैं, जो ध्वनि और वायु प्रदूषण को रोकने के लिये पटाखों का विरोध कर रहे हैं। वहीं एक मॉडल अभिनेत्री ऐसी है, जो पटाखों से लिपट कर धूम-धड़ाके वाली दीवाली मनाने को प्रोमोट कर रही है।
गुटखे पर प्रतिबंध लगने के बाद अब लखनऊवासियों ने अब पटाखों पर प्रतिबंध लगाए जाने के लिए अभियान छेड़ दिया है। इस क्रम में गुरूवार को बच्चों ने राजधानी की सड़कों पर पटाखा विरोधी रैली निकालकर इस पर प्रतिबंध लगाए जाने की मांग की। बच्चों ने कहा कि पटाखा से होने वाले प्रदूषण से ओजोन की परत को खतरा है अत: आतिशबाजी पर प्रतिबंध आवश्यक है।
बॉलीवुड का अनोखा प्रोमोशन
अपनी फिल्म 'द सिटी दैट नैवर स्लीप' के प्रोमोशन के लिये अभिनेत्री देवशी खंडूरी ने अपने शरीर पर पटाखे लगा लिये और देवशी बम बन गईं। फिल्म को सतीश रेड्डी ने प्रोड्यूस किया है, जबकि डायरेक्शन हरून राशिद का है। फिल्म के लिये दिये गये फोटोशूट में देवशी काफी हॉट अंदाज़ में पटाखों से लिपटी दिखाई देती हैं।
देवशी की यह फिल्म जल्द ही पर्दे पर आने वाली है। फिल्म में देवशी काफी हॉट अंदाज में दिखने वाली हैं। फिल्म के प्रोमोशन के दौरान उन्होंने सभी फैन्स को व पूरे भारत को दीवाली की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
तस्वीरों में देखें बच्चों और देवशी को

बच्चे कर रहे पटाखों का विरोध
लखनऊ की सड़कों पर निकाली गयी पटाखा विरोधी रैली में भारी संख्या में बच्चों ने हिया। बच्चे हाथों में तख्तियों लिए हुए थे जिन पर वायु व ध्वनि प्रदूषण से होने वाले नुकसानों से लागों को अवगत कराया गया था। बच्चों का कहना था कि पटाखों से पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है और यह प्राणघातक भी है इसलिए पटाखों को बंद किया जाना चाहिए।

पटाखों से होता है प्रदूषण
लखनऊ के गोमतीनगर इलाके के टीडी गर्ल्स इंटर कालेज के हजारों छात्रों ने दो कतारों में रैली निकाली और पटाखों के विरोध में नारे लगाये। रैली में शामिल छात्रो का कहना था कि उन्होंने पढ़ा है कि पटाखों से पर्यावरण को जबर्दस्त नुकसान हो रहा है।

ओज़ोन लेयर के लिये खतरा
बच्चों ने रैली के दौरान कहा ओजोन परत को भी खतरा पैदा हो गया है। यदि ओजोन की परत नहीं रही तो लोगों को त्वचा कैंसर व कई अन्य प्राण घातक बीमारियां हो सकती हैं। यही नहीं बच्चों ने कहा कि पटाखा छुड़ाते समय कई बच्चे जल जाते हैं कुछ की जान जाती है तो कइयों का अंग भंग भी हो जाता है। रैली के संयोजक और कालेज के प्रबंधक महादेव प्रसाद यादव का कहना था कि यदि पटाखों का उपयोग यदि पूरी तरह न हो सके तो फिलहाल प्रयोग तो कम किया ही जा सकता है।

बच्चों का विरोध
बच्चों ने कहा कि स्वस्थ जीवन जरूरी है इसलिए पटाखों पर रोक के लिए जागरूकता पैदा होनी चाहिए। रैली को कांग्रेस सांसद जगदम्बिका पाल ने झण्डी दिखाकर रवाना किया रैली ने आठ किलोमीटर की दूरी तय की और सड़क से गुजरने वाले प्रत्येक व्यक्ति से अपील की कि पटाखे का विरोध किया जाए। इस अवसर पर सांसद जगदम्बिका पाल ने कहा कि पटाखा बनाते समय होने वाले विस्फोट में हर साल कई लोगों की जान जाती है इसलिए इसको बनाने पर रोक लगनी चाहिए।

देवशी खंडूरी का पटाखा प्रेम
रॉकेट बम देवशी ने फिल्म के प्रोमोशन के वक्त कहा, "मैं लोगों को सरप्राइज़ देना पसंद करती हूं। लिहाजा अपने फैन्स और फ्रेंड्स के लिये ये फोटोशूट करवाया है। हमारे अंदर एक आग जलती रहनी चाहिये।"

पटाखों से लिपटीं मॉडल
रॉकेट बम देवशी ने फिल्म के प्रोमोशन के वक्त कहा, "मैं लोगों को सरप्राइज़ देना पसंद करती हूं। लिहाजा अपने फैन्स और फ्रेंड्स के लिये ये फोटोशूट करवाया है। हमारे अंदर एक आग जलती रहनी चाहिये।"

पटाखों से लिपटीं देवशी
रॉकेट बम देवशी ने फिल्म के प्रोमोशन के वक्त कहा, "मैं लोगों को सरप्राइज़ देना पसंद करती हूं। लिहाजा अपने फैन्स और फ्रेंड्स के लिये ये फोटोशूट करवाया है। हमारे अंदर एक आग जलती रहनी चाहिये।"

कौन सी आग चाहती हैं देवशी
देवशी को आग बहुत पसंद है। मॉडल से बॉलीवुड में कदम रख रहीं देवशी को कौन सी आग पसंद है, यह उन्होंने नहीं बताया है। खैर मौका दीवाली का है तो पटाखे की आग का ही जिक्र होगा।

हॉट देवशी
वैसे सच पूछिए तो इस अंदाज में देवशी काफी हॉट दिख रही हैं।

फैन्स को तोहफा
देवशी का कहना है कि ये फोटोशूट उनके सभी फैन्स के लिये दीवाली का तोहफा है।












Click it and Unblock the Notifications