द्वेषपूर्ण और बेबुनियाद हैं केजरीवाल के आरोप: अनु टंडन

टंडन ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि मेरे पति दिवंगत हो चुके हैं। मुझे इन आरोपों पर इससे अधिक कुछ नहीं कहना है। वहीं दूसरी तरफ इंडिया अगेंस्ट करप्शन ने सीधे तौर पर सबूत पेश करते हुए कहा कि स्विस बैंकों में धन जमा करने वाले 700 भारतीयों में टंडन भी शामिल हैं। इस पर पलटवार करते हुए टंडन ने कहा कि केजरीवाल जिस तरह से ओछी टिप्पणी कर रहे हैं वो उचित नहीं है। अनु टंडन ने कहा कि वह इन आरोपों पर आगे की कार्रवाई के लिए अपने दोनों पुत्रों से चर्चा करेंगी।
अनु टंडन ने केजरीवाल के इस दावे को भी खारिज किया जिसमें कहा गया था कि वो कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी की बेहद करीबी है और कांग्रेस की कोर टीम की सदस्य हैं। अनु टंडन ने कहा कि यह दावा हास्यपद है। मैं एक सांसद हूं और कांग्रेस पार्टी की सदस्य। टंडन ने कहा कि राहुल गांधी जी और सोनिया गांधी जी मेरे नेता हैं। मैं अपने पद पर रहते हुए अपना काम अच्छे से अच्छा करने की कोशिश कर रही हूं।












Click it and Unblock the Notifications