राजीव का था सपना निफ्ट की स्थापना: सोनिया गांधी

Sonia Gandhi
रायबरेली। राष्ट्रीय फैशन टेक्नोलाजी संस्थान (निफ्ट) के दीक्षान्त समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपने पति स्व. राजीव गांधी को याद किया। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी चाहते थे कि रायबरेली में निफ्ट की स्थापना हो, आज यहां निफ्ट के बेहतर संचालन को देखकर लगा कि उनका सपना पूरा हुआ।

श्रीमती गांधी ने कहा कि निफ्ट युवाओं के लिए रोजगार के अवसर ही उपलब्ध नहीं कराता बल्कि इसकी स्थापना से उत्तर प्रदेश में हैंडीक्राफ्ट, हैंडलूम, फैशन और ज्वेलरी उद्योग को भी गति मिली है। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी निफ्ट की स्थापना कर प्रदेश में इन उद्योगों को बढ़ावा देना चाहते थे।

दीक्षान्त समारोह में सोनिया गांधी ने डिग्री प्राप्त करने वाले सभी 59 छात्र-छात्राओं को मंगलमय भविष्य के लिए शुभकामनायें दी। इस दौरान यहां केद्रीय वाणिज्य उद्योग एवं व मंत्री आनन्द शर्मा भी मौजूद थे। उन्होंने ने निफ्ट के शिक्षा की गुणवत्ता की सराहना की और कहा कि छात्रों में पेशेवर क्षमता के विकास की वजह से निफ्ट के छात्रों का शत-प्रतिशत प्लेसमेंट होता है।

उन्होंने इन शिक्षण संस्थाओं में पारम्परिक कला के साथ आधुनिकता के समावेश पर बल दिया और एफडीडीआई निफ्ट व एनआईडी जैसी संस्थाओं में बेहतर तालमेल पर बल दिया। रायबरेली आयीं श्रीमती गांधी ने फुटवेयर डिलायन डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट फुरसतगंज का भी भ्रमण किया और यहां छात्र-छात्राओं से बात करके उनका उत्साहवर्धन किया।

श्रीमती गांधी ने आने वाले समय में रायबरेली में और रोजगार के विकल्प खोलने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि यहां संभावनाओं की कमी नहीं है इसको देखते हुए यहां आने वाले समय में युवाओं के लिए बेहतर संसाधन उपलब्ध होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+