फिर व्‍हाइट हाउस की कमान ब्‍लैक के हाथ, ओबामा का सियासी सफर

वो गोरा नहीं है... उसके पिता अमेरिकन भी नहीं थे और आज से 8 साल पहले वो सेनीटर भी नहीं था। उसके नाम के साथ हुसैन जुड़ा हुआ है। उसने अपनी शुरुआती दिन अमेरिका से बाहर बिताये मगर जब वो बोलता है तो हर कोई उसके साथ जुड़ता चला जाता है। जी हां बात कर रहे हैं सुपर पावर बराक हुसैना ओबामा की जो आज दूसरी बार अमेरिका के राष्‍ट्रपति चुने गये हैं। ''YES WE CAN'' आज से 8 साल पहले इस नारे ने पूरे अमेरिका में लहर पैदा कर दी थी और इसी लहर ने बराक ओबामा को जन्‍म दिया था।

Political Career of US President Barack Obama

4 नवबंर 2008 को अमेरिका ने एक अश्‍वेत (बराक ओबामा) को अपना राष्‍ट्रपति चुना था। ओबामा ने पब्लिकन उम्‍मीदवार जॉन मैकेन को बुरी तरह परास्‍त किया था। उस वक्‍त ही मैकेन कहीं पीछे छूट गये थे क्‍योंकि व्‍हाइट हाउस की कमान एक ब्‍लैक के हाथ चली गई थी। तो आईए आज उसी ब्‍लैक सुपर पावर यानी कि बराक ओबामा के राजनीतिक सफर पर एक नजर डाल लेते हैं। बराक ओबामा का जन्‍म 1961 में अमेरिका के हवाई में हुआ था। ओबामा के पिता केन्‍याई थे और मां अमेरिकन। ओबामा जब 5 साल के थे तभी उनके मां-बाप में तलाक हो गया और उन्‍होंने ओबामा को छोड़ दिया।

इस आधा काले और आधा सफेद बराक हुसैन ओबामा का पालन पोषण अमेरिका में रह रहे उनकी नान और नानी ने किया। इस बीच ओबामा की मां ऐन ने दूसरी शादी कर ली। ओबामा का बचपन जकार्ता और बाद में हवाई में गुजरा। शायद यही कारण था कि चुनाव के दौरान विरोधियों ने ये भ्रम फैला दी थी कि ओबामा का जन्‍म अमेरिका में नहीं हुआ है और वो मुसलमान हैं। ये अटकलें गलत साबित हुईं और बराक ओबामा को अमेरिका ने अपना राष्‍ट्रपति चुन लिया। हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से कानून की शिक्षा पाने वाले बराक ओबामा ने राष्‍ट्रपति बनने के बाद जब पूरी दुनिया को संबोधित किया तो सभी उनके भाषण के कायल हो गये।

शिकागो से सीनेटर बराक ओबामा जब 47 साल की उम्र में पहली राष्ट्रपति बने तो उन्हें मुल्क की डगमगाती अर्थव्यवस्था, इराक और अफगानिस्तान में दो भीषण युद्ध विरासत में मिली। फिर भी ओबामा के ओवल ऑफिस पहुंचने से लोगों को उम्मीद बंधी कि वो जॉर्ज बुश के समय मुस्लिम जगत के साथ पैदा हुई खाई को पाटने का काम करेंगे। मिस्र के दौरे पर ओबामा ने इसके संकेत भी दिए। ओबामा ने हेल्‍थ केयर पर खासा ध्‍यान दिया। ओबामा ने ही इराक से अमेरिका की सेना को वापस बुलाया और रूस के साथ परमाणु हथियार कटौती को लेकर अहम समझौता किया। वर्ष 2009 में ओबामा को नोबेल शांति पुरस्‍कार मिला और मई 2011 में ओबामा ने अमेरिका के दुश्‍मन नंबर वन और मोस्‍ट वांटेड आंतकवादी ओसामा बिन लादेन को उसके घर में घुसकर मौत के घाट उतार दिया। राजनीतिक जानकारों की मानें तो ओबामा का सियासी सफर बहुत लंबा तो नहीं है मगर दुनिया भर के युवाओं के दिलों में उन्‍होंने जो जगह बना ली है उसका परिणाम आज सबके सामने है।

तारिखों में बराक ओबामा

1961: बराक ओबामा के पिता सीनियर कीनिया से अर्थशास्त्र की पढ़ाई करने आए थे। पिता और माता ऐना डुनहेम की मुलाकात यूनिवर्सिटी ऑफ हवाई में हुई थी। इसी वर्ष बराक का जन्म हुआ।

1963: बराक ओबामा के माता-पिता अलग हो गए।

1967: ओबामा की माँ ने दूसरी शादी कर ली तथा वे इंडोनेशिया चली गईं।

1971: ओबामा हवाई वापस आ गए और अपने नाना-नानी के साथ रहने लगे।

1983: कोलंबिया विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातक होने के बाद बिजनेस इंटरनेशनल कॉर्पोरेशन में नौकरी की।

1985: शिकागो चले गए, जहाँ पर स्वयंसेवी संस्था में नौकरी की।

1988: 27 वर्ष की उम्र में हावर्ड लॉ स्कूल में भर्ती हो गए।

1990: पहले अश्वेत अध्यक्ष बने हावर्ड लॉ रिव्यू के।

1991: हावर्ड से स्नातक पूर्ण किया तथा वापस शिकागो आ गए व वकील बन गए तथा शिकागो विश्वविद्यालय में पढ़ाने लगे।

18 अक्टूबर 1992: मिशेल रॉबिन्सन से शादी की।

1993: मिनार में एसोसिएट बन गए तथा कम्युनिटी ऑर्गेनाजर का काम करने लगे व लोगों के वोटिंग अधिकार आदि को लेकर केस लड़ते थे। 1996 में यहाँ से काम छोड़ दिया।

1996: इलियिनाइस स्टेट सीनेट के लिए चुनाव जीते।

2000: यूएस हाउस ऑफ रिप्रजेन्टेटिव के लिए नामांकन भरने का असफल प्रयास।

2004: डेमोक्रेटिक नॉमिनेशन पाने में सफल तथा अमेरिकी सीनेट में 52 प्रतिशत वोट के साथ पहुँचे।

2005: टाइम मैगजीन द्वारा विश्व के महत्वपूर्ण व्यक्तियों की सूची में नाम।

2006: ग्रेमी अवॉर्ड जीता श्रेष्ठ स्पोकन वर्ड अल्बम 'ड्रीम्स ऑफ माय फादर' के लिए।

10 फरवरी 2007: राष्ट्रपति पद की दौड़ में शामिल होने की घोषणा।

1 जुलाई 2007: उन्होंने केम्पेन से प्राप्त आय को 58 मिलियन डॉलर बताया, जो कि हिलेरी क्लिंटन से ज्यादा थी।

4 नवबंर 2008: अमेरिका के राष्‍ट्रपति चुने गये।

2009: ओबामा को नोबेल शांति पुरस्‍कार मिला।

मई 2011: ओबामा ने अमेरिका के दुश्‍मन नंबर वन और मोस्‍ट वांटेड आंतकवादी ओसामा बिन लादेन को उसके घर में घुसकर मौत के घाट उतार दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+