गडकरी पर मुकदमा गुजरात में क्यों?

सोचने वाली बात यह है कि नीतीन गडकरी ने बयान भोपाल में दिया था लेकिन मुकदमा गुजरात में दर्ज हुआ है जो इस बात की ओर इशारा करती है कि गुजरात और गुजरात के लोग मोदी के साथ है और मोदी के खिलाफ रहने वाले गडकरी को पसंद नहीं करते हैं इसलिए मुकदमा गुजरात में दर्ज हुआ है।
आपको बता दें कि 4 नवंबर को एक सम्मान समारोह में गडकरी ने कहा था कि विवेकानंद और दाऊद इब्राहिम का आईक्यू लगभग समान है। फर्क इतना है कि विवेकानंद ने राष्ट्र निर्माण में उसे लगाया और दाउद ने अपराध में।
खबर ऐसी भी है कि मोदी के ही कहने पर रामजेठमलानी ने पार्टी में विद्रोह किया है और गडकरी के इस्तीफे की मांग की थी। राजनीतिक पुरोधाओं की माने तो मोदी और गडकरी की आपस में बनती नहीं है और मोदी के ही कहने पर जेठमलानी ने गडकरी के इस्तीफे की मांग की थी।
जेठमलानी ने ही पार्टी वालों से कहा था कि आगामी चुनाव में मोदी को ही पीएम पद का उम्मीवार घोषित करे लेकिन गडकरी नहीं चाहते कि मोदी को पीएम पद का उम्मीदवार बनाया जाये। लेकिन बीजेपी अभी रामजेठमलानी के साथ नहीं गडकरी के ही साथ नजर आ रही है क्योंकि उसने अपने अध्यक्ष को पाक-साफ साबित कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications