प्रेमी संग मिलकर पुराने प्रेमी व पिता की हत्या की

दीपा व जावेद ने दोनों शवों को गंग नहर में बहा दिया लेकिन नहर शवों को अधिक देर तक छिपा नहीं सकी। नहर में शव मिलने के बाद जब पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की तो सारा मामला साफ हो गया।
मेरठ के पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आरपी पांडेय के अनुसार ख्वाजापुरम माजरा निवासी मूलचंद उर्फ मुलाकी (65) की गाड़ी राज सिंह (25) नाम का युवक चलता था जो उसी गांव में रहता था। शनिवार को दोनों एकाएक गायब हो गए। काफी खोजबीन के बाद रविवार को दोनों की लाशें सरूरपुर क्षेत्र में गंग नहर से बरामद की गईं। मृतक राज सिंह के भाई कर्ण सिंह ने हत्या के मामले में मृतक मूलचंद की पुत्री दीपा (17) और उसके प्रेमी जावेद निवासी रोहटा समेत चार लोगों को नामजद किया।
पुलिस ने दीपा को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने सब कुछ सच-सच उगल दिया। दीपा ने स्वीकार किया कि दोनों हत्याएं उसने अपने प्रेमी जावेद की मदद से की थी। पुलिस ने रविवार देर रात जावेद को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि मूलचंद की गाड़ी चलाने वाले राज व मूलचंद की बेटी दीपा का प्रेम सबंध था जो काफी समय तक चलता रहा इसी दौरान दीपा के जीवन में जावेद नाम का एक युवक आ गया। जावेद को लेकर राज व दीपा में टकराव शुरू हो गया।
यह देखकर दीपा ने राज को रास्ते से हटाने का निर्णय लिया और जावेद की मद्द से अपनी योजना को अंजाम दिया। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने बताया कि शनिवार शाम को दीपा और जावेद मूलचंद और राज सिंह को रोहटा लेकर गए और वहां उन दोनों खूब शराब पिलाई।
इसके बाद दोनों को गाजियाबाद चलने को कहा। सिवाल पुल के पास दोनों राज सिंह के सिर पर लोहे की रॉड मार कर हत्या कर दी और शव को गंग नहर में फेंक दिया। राज की हत्या का राज ना खुले इसलिए दोनों ने मूलचंद की भी गला दबाकर हत्या कर दी और शव को भोला के निकट गंग नहर में फेंक दिया।












Click it and Unblock the Notifications