सुषमा स्वराज ने भी छोड़ा गड़करी का हाथ, आडवाणी पर चर्चा

राम जेठमलानी ने दावा किया है कि जसवंत सिंह, यशवंत सिन्हा और शत्रुघ्न सिन्हा भी उनके साथ हैं। जानकारों की मानें तो राम जेठमलानी का यह संकेत है कि अगर गडकरी ने इस्तीफा नहीं दिया तो वो लोग भी पार्टी छोड़ सकते हैं। जेठमलानी ने कहा कि पार्टी के कई शिर्ष नेता गडकरी को अध्यक्ष पद से हटाना चाहते हैं मगर अपना मुंह नहीं खोल रहे इसलिये मैंने खुद आडवाणी जी को चिट्ठी लिखी है।
वहीं आज सुबह गडकरी ने सुषमा स्वराज से मुलाकात की। सूत्रों की मानें तो सुषमा स्वराज ने अपने हाथ खड़े कर दिये और मदद के लिये साफ मना कर दिया। सूत्रों ने बताया कि सुषमा स्वराज ने पल्ला झाड़ते हुए साफ कर दिया कि पार्टी उन्हें इस मुद्दे पर और सपोर्ट नहीं कर सकती है। वहीं जानकारी यह भी है गडकरी अब लालकृष्ण आडवाणी से भी मिलने वाले हैं। मालूम हो कि भाजपा के कुछ नेताओं ने राम जेठमलानी की बात से असमती भी जताई है। भाजपा के फायर ब्रांड नेता विनय कटियार ने कहा है कि राम जेठमलानी क्या कहते हैं या क्या नहीं कहते इस बात का कोई फर्क नहीं पड़ता।












Click it and Unblock the Notifications