गडकरी को मिला पार्टी समर्थन, बच गई अध्यक्ष की कुर्सी

बीजेपी प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने कहा, आज पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और महामंत्रियों की एक बैठक हुई जिसमें सुषमा स्वराज, राजनाथ सिंह, अरुण जेटली, राम लाल, अनंथ कुमार, मुरलीधर राव और पार्टी के सभी राष्ट्रीय महामंत्री थे। रवि शंकर ने बताया कि बैठक में चार्टर्ड अकाउंटेंड एस गुरुमूर्ति को विशेष रूप से बुलाया गया था। गुरुमूर्ति ने बहुत ही विस्तार से सभी दस्तावेजों के साथ जांच की थी।
रवि शंकर ने बताया कि चार्टर्ड अकाउंटेंड गुरुमूर्ति ने पार्टी को आरोपों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गडकरी ने नैतिक या वित्तिय रूप में कोई भी गड़बड़ी नहीं की है। पार्टी को उनके नेतृत्व में पूरा विश्वास है। वो किसी भी प्रकार की जांच के लिए तैयार हैं। पार्टी ने यह भी कहा कि उसके कार्यकर्ता सार्वजनिक स्थानों पर बोलने से बचे। रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि पार्टी अपने नेताओं से गुजारिश करती है कि इस मामले में कोई भी सार्वजनिक चर्चा ना करे। ऐसे में जानकारों का कहना है कि यह कहीं ना कहीं राम जेठमलानी की तरफ इशारा किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications