10 नवंबर को समन्वय समिति का ऐलान: अन्ना हजारे

अन्ना हजारे ने कहा कि चोटाला और वीके सिंह एक ही मंच पर दिखायी दिये इसका यह मतलब यह नहीं निकालना चाहिए, वीके सिंह राजनीति में जायेंगे लेकिन मुझे इस बात की खबर पहले से नहीं थी।
अन्ना ने पिछले दिनों कहा था कि 24 और 25 नवबंर को रालेगण सिद्धि में एक बैठक होगी जिसमे नई कोर कमेटी, और स्वयंसेवको का एलान होगा। अन्ना ने कहा कि हम पुराने लोगों से भी संपर्क करेंगे लेकिन वो लोग इस नई कमेटी का हिस्सा होंगे या नहीं, यह तय नहीं है। इससे पहले भी सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने कहा था कि वो जन लोकपाल और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई की शुरूआत पटना से करेंगे। इस आंदोलन की शुरूआत जनवरी से होगी।
अन्ना की इस नयी टीम में किरन बेदी, विश्वम्भर चौधरी, पूर्व आईएएस अधिकारी अविनाश धर्माधिकारी और पूर्व सेना प्रमुख जनरल वी के सिंह. के होने के आसार है। कहा यह भी जा रहा है कि इस बार का नेतृत्व किरणबेदी करेंगी।












Click it and Unblock the Notifications