सोनिया गांधी का रायबरेली दौरा कल से

कांग्रेस विधायक अखिलेश सिंह के अनुसार श्रीमती गांधी का दौरा मंगलवार सवेरे से आरम्भ होगा जिसके तहत पहले वह एफ.डी.डी.आई. फुरसतगंज जाएंगी। जिसके बाद वह बरवारीपुर में कम लागत से तैयार किए गए आवसीय भवनों का शिलान्यास करेंगीं। इसके बाद श्रीमती गांधी जिला पंचायत भवन में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इन्दिरा गांधी की मूर्ति पर लगायी गयी छतरी का अनावरण करेंगी। इस दौरान आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर वह जिला पंचायत सदस्यों से भी मुलाकात कर सकती है। श्रीमती गांधी पौने ग्यारह बजे के आस-पास रेल कोच फैक्ट्री लालगंज में बनाए गए नये रेल कोचों को झण्डी दिखाकार रवाना करेंगीं।
इतना ही नहीं वह रायबरेली -उतरठिया दोहरीकरण रेल लाइन का शिलान्यास तथा रायबरेली स्टेशन पर बहुउद्देश्यीय काम्पलेक्स का भी शिलान्यास करेंगी। इसके साथ ही वह रेल कोच फैक्ट्री के लिए जमीन देने वाले लोगों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगी। इस क्रम में वह महबूब शाह आलम दरगाह का उद्घाटन भी करेंगी। श्री सिंह ने बताया कि इन सारे कार्यक्रमों को समाप्त करने के बाद श्रीमती गांधी दोपहर 2 बजे रायबरेली स्थित निफ्ट के दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी और निफ्ट के नये भवन का शिलान्यास करेंगीं। श्रीमती गांधी अपने दौरे के दूसरे दिन भुएमऊ स्थित गेस्ट हाऊस में लोगों से मुलाकात करेंगी। इसके बाद श्रीमती गांधी सिमहैन्स हास्पिटल में स्माइल ट्रेन कार्यक्रम का शुभारम्भ करेंगी तथा इसके बाद बचत भवन रायबरेली में सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक में भाग लेंगी।












Click it and Unblock the Notifications