हिमाचल प्रदेश में साठ फीसदी मतदान, फैसला 20 दिसम्‍बर को

himachal-pradesh
शिमला। हिमाचल प्रदेश में विधान सभा चुनावो के लिए कड़ी सुरक्षा व्‍यवस्‍था के बीच आज वोटिंग हुई। प्रदेश में शाम तीन बजे तक 60 फीसदी मतदाताओं ने मतदान किया। कुल्‍लू जिले में सर्वाधिक 68.12 फीसदी मतदान हुआ। राज्‍य में कही से भी हिंसा की खबरें नही आयी है।

चुनाव के नतीजे 20 दिसम्‍बर को आयेंगे। यह चुनाव देश की दो पार्टियों के लिए खास मायने रखते हैं। जहां भ्रष्‍टाचार, महंगाई और एलपीजी सिलेंडरों की संख्‍या सीमित करने पर आलोचनाओं का सामना कर रही कांग्रेस लोकसभा चुनाव के पहले जनता का रूझान जानना चाहेगी वहीं भारतीय जनता पार्टी भी अपने राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष के खिलाफ भ्रष्‍टाचार के आरोपों का सामना कर रही है।

हिमाचल प्रदेश और गुजरात के चुनावों को 2014 में होने वाले लोकसभा चुनावों से पहले का सेमीफाइनल माना जा रहा है। जिसमें दोनों ही बड़े दल अपनी स्थिति देखना चाहेंगे। हिमाचल प्रदेश में 68 विधानसभा सीटें हैं जिस पर 459 उम्‍मीदवार अपनी किस्‍मत आजमा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+