संसद को भंग करना सांसदो का अपमान

Lalu Prasad Yadav
रेवाड़ी। अपने चुटिले व्यंगवाणी के लिए मशहूर बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव ने एक बार फिर से अहिंसावादी अन्ना हजारे और उनकी नयी टीम के संभावित सदस्यों पर निशाना साधा है। लालू ने कहा है कि पूर्व सेना प्रमुख जनरल वी के सिंह की संसद को भंग करने की मांग संसद के चुने हुये प्रतिनिधियों का अपमान है।

आपको बता दें कि पिछले हफ्ते गांधीवादी समाजसेवी अन्‍ना हजारे के साथ पूर्व सेना प्रमुख जनरल वी के सिंह ने मुंबई में प्रेस कांफ्रेंस के माध्‍यम से कहा था संसद भंग होनी चाहिए लेकिन उनके पास वो शक्ति नहीं है, इसलिए हम 30 जनवरी से पूरे देश में जाएंगे और लोगों को बताएंगे कि किस तरह से जनता के प्रतिनिधि जो कि संसद में बैठे हैं उन्होंने भ्रष्टाचार से देश को दूषित कर दिया है।

जनरल वीके सिंह ने कहा कि अब वक्त आ गया है कि हमें खुलकर विरोध जताना होगा क्योंकि मौजूदा सरकार ने अपने गलत फैसलों से जनता की कमर तोड़ दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+