जेल में बैठे गोपाल कांडा को मिला निमंत्रण, होर्डिंग पर लगाया चित्र

ऐसे में उनके समर्थकों की सक्रियता बढऩे के साथ-साथ एक अंतराल के बाद सिरसा शहर के विभिन्न इलाकों में गोपाल कांडा व गोविंद कांडा के चित्रों वाले होर्डिंग्स भी नजर आने लगे हैं। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2009 में सिरसा विधानसभा क्षेत्र से बतौर निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव जीतने वाले गोपाल कांडा ने अपनी जीत के बाद फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा और विधायक बनने के साथ ही प्रदेश की कांग्रेस सरकार को समर्थन देने की एवज में कांडा गृह राज्य मंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद पर आ गए। सिरसा में शायद ही ऐसा कार्यक्रम या समारोह हुआ हो जिसमें स्वयं गोपाल कांडा अथवा उनके भाई गोविंद कांडा को न बुलाया गया हो और शहर में उनके बड़े होर्डिंग्स अथवा कटआऊटस ना लगे हों। परंतु वक्त ने ऐसी करवट ली कि 5 अगस्त को दिल्ली निवासी एम.डी.एल.आर. एयरलाइंस की पूर्व एयर होस्टेस गीतिका शर्मा ने आत्महत्या कर ली और इसके लिए गोपाल कांडा को जिम्मेदार ठहराया गया।
इस घटना के बाद ऐसा बवाल मचा कि शाम होते-होते गोपाल कांडा पूर्व मंत्री हो गए और कुछ दिनों के बाद उन्हें इस मामले में नई दिल्ली के अशोक विहार थाने में आत्म समर्पण करना पड़ा और कुछ दिन की पुलिस रिमांड के बाद कांडा को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया और तब से लेकर अब तक वे न्यायिक हिरासत में ही हैं। इस अवधि के दौरान सिरसा विधानसभा क्षेत्र के उनके समर्थकों की गतिविधियां तो कम हुई हीं, वहीं हर त्यौहार, उत्सव व विभिन्न समारोहों के मौकों पर सिरसा नगर में लगने वाले उनके होर्डिंग्स भी गायब हो गए। अब अचानक फिर से गोपाल कांडा व गोविंद कांडा के चित्रों वाले होर्डिंग्स शहर के विभिन्न हिस्सों में लगे नजर आ रहे हैं। मौका है विश्वकर्मा दिवस पर होने वाले समारोह का। यह समारोह 14 नवम्बर को होना है और आयोजकों ने इस समारोह में मुख्यातिथि के तौर पर गोपाल कांडा व गोविंद कांडा का नाम लिखा है। सिरसा शहर में लगभग 3 माह के बाद कांडा बंधुओं के चित्रों वाले होर्डिंग्स तो नजर आए ही हैं। वहीं उनके समर्थकों में भी पुन: कुछ उत्साह नजर आने लगा है और उनके समर्थकों को ऐसी उम्मीद है कि न्यायालय द्वारा गोपाल कांडा की जमानत याचिका अगले कुछ दिनों में स्वीकार की जा सकती है। उनके समर्थकों का कहना है कि रिहाई के बाद गोपाल क्षेत्र में फिर से सक्रिय नजर आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications