तेदेपा के जननेता येरेन नायडू की सड़क दुर्घटना में मौत

जन मुद्दों पर अग्रणी भूमिका निभाने वाले नायडू तेलुगू देशम पार्टी के गठन से ही उसके सदस्य रहे। वह 1983 में हरीशचंद्रपुरम् से विधानसभा सदस्य चुने गये। इसके अलावा 1989 में तेदेपा से टिकट न मिलने के कारण स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़े और जीत हासिल की। उन्होने 1996 में संसद चुनाव लड़ा और श्रीकाकुलम से लोकसभा के लिए भी चुने गये। वह केंद्र में संयुक्त मोर्चा सरकार के कार्यकाल में ग्रामीण विकास एवं रोजगार मंत्री भी रहे।
सूत्रों के अनुसार आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में राणास्थलम् के नजदीक नायडू की कार एक तेल भरे टैंकर से जा टकरायी। इस दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गये। उन्हें राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (आरआईएमएस) में भर्ती करवाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


Click it and Unblock the Notifications
