सोनिया-राहुल के पास अवैध संपत्ति: स्वामी

स्वामी का कहना है कि सोनिया-राहुल ने अवैध ढंग से द एसोसिएट्स जर्नल्स लिमिटेड (टीएजेएल) कंपनी का नियंत्रण अपने हाथों में ले लिया है। आपको बता दें कि यह 'कंपनी नैशनल हेराल्ड' पेपर का प्रकाशन करती है। जिसके पास दिल्ली में 11 मंजिला मकान भी है जिसकी कीमत तकरीबन 1,600 करोड़ रुपये की है। जिसे मात्र 50 करोड़ देकर हथिया लिया गया है। केन्द्र सरकार ने हेराल्ड को प्रकाशन के लिए जमीन दी है लेकिन जमीन पर पासपोर्ट बनवाने का काम हो रहा है जो कि अवैध है लेकिन यह सब राहुल गांधी और सोनिया गांधी की निगरानी में हो रहा है।
इस कंपनी में सोनिया और राहुल की 38-38 फीसदी हिस्सेदारी है। इसके अलावा इस कंपनी में हिस्सेदारी मोतीलाल वोरा और ऑस्कर फर्नांडिज की भी है। स्वामी ने यह भी कहा कि राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव में अपनी संपत्ति का ब्यौरा पूरा नहीं दिखाया है उनके पास करोड़ो की अवैध संपत्ति है, यही नहीं कुछ ऐसा ही हाल राहुल गांधी की मां सोनिया गांधी का भी है जिनके पास करोड़ो की जायदाद है जिनका ब्यौरा उन्होंने कभी भी नहीं दिया है।
स्वामी ने कहा कि उन्होंने इस बाबत सीबीआई और पीएम दोनों को पत्र लिखा है लेकिन दोनों ही ओर से अभी कोई जवाब नहीं आया है। स्वामी ने कहा कि अगर उनके खत का जवाब नहीं दिया गया तो अगले महीने अदालत जायेंगे।


Click it and Unblock the Notifications
