सरकार के कारण फौज पर भी सवाल उठाये जाते है -वीके सिंह

v-k-singh
रेवाड़ी। पूर्व सेना प्रमुख जरनल वीके सिंह ने केंद्र सरकार पर सैनिकों के साथ छलावा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व सैनिक लम्बे समय से एक रैंक एक पेंशन की मांग कर रहे हैं लेकिन केंद्र सरकार छल के तहत इसे लागू नहीं कर रही। आज रेवाड़ी में चौधरी देवीलाल को श्रद्धांजलि देने के लिए इनेलो की ओर से आयोजित राज्यस्तरीय सम्मान दिवस रैली को सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकार आज सीएजी और सीवीसी जैसी संवैधानिक संस्थाओं की भी आलोचना कर रही है और फौज पर भी ऊंगली उठाई जाती है।

खचाखच भरे हुए रेवाड़ी के हुड्डा मैदान में तालियों की गडग़ड़ाहट के बीच उन्होंने सरकार की बाजारीकरण की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि इससे अमीर और गरीब के बीच खाई बढ़ रही है और महंगाई व बेरोजगारी में भी बढ़ौतरी हो रही है। लगातार 45 मिनट के अपने भाषण के दौरान पूर्व सेना प्रमुख ने स्व. जननायक चौ. देवीलाल द्वारा जनहित में शुरू की गई उनकी सभी नीतियों और फैसलों का विस्तार से उल्लेख करते हुए उनकी जमकर प्रशंसा की और उन्हें हरियाणा का निर्माता बताया। स्व. उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए जरनल वीके सिंह ने कहा कि फौज देश का आखिरी हथियार होता है और प्राकृतिक आपदा व अन्य किसी भी मुसीबत के समय फौज ही देश की आंतरिक व बाहरी रक्षा के लिए आगे नजर आती है।

उन्होंने कहा कि वो देश महान बनता है जिस देश में सैनिकों का सम्मान होता है और सैनिकों की अनदेखी हो तो देश का पतन हो जाता है। उन्होंने देवीलाल को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि आज सरकार में घोटालों की भरमार है और पिछले सात साल से प्रदेश में इतनी भूमि अधिग्रहण की गई है जितनी आजादी से लेकर सात साल पहले तक भी नहीं अधिग्रहण की गई थी। उन्होंने कहा कि इसे रोकने का वक्त आ गया है। उन्होंने कहा कि प्रजातंत्र में आम आदमी की भागीदारी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि संविधान कहता है कि जनतंत्र में आम आदमी के लिए कल्याणकारी नीतियां जरूरी हैं और तभी देश लोक कल्याणकारी बनता है। उन्होंने कहा कि जो सरकार संविधान के अनुसार नहीं चल रही उसे हटाकर प्रजातंत्र को वापिस लाया जाना जरूरी है। पूर्व सेना प्रमुख व इनेलो प्रमुख ने रेजांगला के शहीदों की 50वीं वर्षगांठ पर नमन करते हुए उस युद्ध में भाग लेने वाले चार वीर सैनिकों को सम्मानित किया और इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा व ऐलनाबाद के विधायक अभय सिंह चौटाला ने रेजांगला युद्ध में शहीद होने वाले जवानों के परिवारों को सम्मानित किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+