तमिलनाडु: चक्रवात नीलम ने दो को लीला

पीटीआई के मुताबिक इस चक्रवाती तूफान की रफ्तार 100 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा है। तूफान की वजह से तमिलनाडु, पुड्डुचेरी और दक्षिण आंध्र प्रदेश के इलाकों में तेज़ हवाएं चल रही हैं और जबर्दस्त बारिश हो रही है।
मौसम विभाग के मुताबिक आगे के 5 दिनों तक ये ही हालात रहने वाले हैं। मधुआरों को तटीय क्षेत्रों में जाने से रोका गया है। राज्य सरकार के अनुसार मामल्लपुरम में 3900 लोगों के लिए राहत शिविर लगाये गये हैं।
हालांकि राज्य सरकार और मौसम विभाग ने साफ किया है कि नीलम पिछले साल के ठाणे की तरह खतरनाक नहीं है इसलिए सरकार ने लोगों से कहा कि डरने की जरूरत नहीं है बस थोड़ी सी सावधानी से तूफान के भयंकर प्रकोप से बचा जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications