सपा लोकसभा उम्मीदवारों की घोषणा दिसम्बर तक करेगी

SP will decide Lok Sabha candidates till December last
लखनऊ। समाजवादी पार्टी लोकसभा उम्मीदवारों के नाम दिसम्बर के अंतिम सप्ताह तक घोषित करेगी। हालांकि पार्टी ने नवरात्र बाद उम्मीदवारों के नाम की घोषणा का ऐलान किया था लेकिन पार्टी सूत्रों की मानें तो कुछ कारणों पहली सूची दिसम्बर के अन्त तक ही आ पायेगी। दरअसल विधानसभा चुनाव में जीत का परचम लहराने के बाद पार्टी लोकसभा चुनाव में भी बाजी मारने की कोशिश मे हैं। ऐसे में एक-एक उम्मीदवार के नाम पर गहन मंथन चल रहा है।

पार्टी सूत्रों का कहना है कि अभी एक सूची बनी थी लेकिन यह सूची पार्टी के केन्द्रीय संसदीय बोर्ड के समक्ष विचाराधीन है और वे इसके नामों पर माथापच्ची कर रहे हैं। वहीं पार्टी के वरिष्ठ नेता रामगोपाल यादव ने पहले कहा था कि नवरात्र के तुरन्त बाद लोकसभा उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी जायेगी। यह घोषणा तब की गयी जब सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव के लिए तैयार रहने को कहा। उन्होंने कहा था कि लोकसभा का चुनाव अगले वर्ष के मध्य में सम्भावित है। उम्मीदवारों की सूची को केन्द्रीय संसदीय बोर्ड को फाइनल करना है।

पार्टी अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव चाहते हैं कि कुछ मंत्री भी लोकसभा का चुनाव लड़ें लेकिन मंत्री चुनाव लडऩा नहीं चाहते। खबर यह भी है कि विधानसभा चुनाव हारने के बाद विधान परिषद सदस्यता के सहारे अखिलेश यादव सरकार मे जगह पाये एक वरिष्ठ मंत्री ने मुख्यमंत्री से कहा कि वह मानसिक रूप से लोकसभा चुनाव लडऩे के लिए तैयार नहीं हैं। उधर मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव भी इन नामों को लेकर असमंजस में हैं। पहले यह समझा जाता था कि सपा अपने उम्मीदवारों की घोषणा जल्दी कर देगी ताकि उन्हें चुनाव की तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल सके लेकिन कुछ नेताओं ने सुझाव दिया कि इस कदम से पार्टी का टिकट नहीं पाने वाले नेता दूसरी पार्टियों में जा सकते हैं। वहीं सपा की मुख्‍य विरोधी बहुजन समाज पार्टी ने लोकसभा उम्मीदवारों के नाम घोषित करना शुरू कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+